1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Battery Cautions: मोबाइल बैटरी के साथ भूलकर भी ना करें ये 3 छेड़खानियां वर्ना हो जाएगा जान का जोखिम

Battery Cautions: मोबाइल बैटरी के साथ भूलकर भी ना करें ये 3 छेड़खानियां वर्ना हो जाएगा जान का जोखिम

 Published : Feb 08, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 06:26 pm IST

मोबाइल बैटरीज के साथ आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अगर इनके साथ कुछ खास किस्म की छेड़खानी कीं तो ये जान के जोखिम के लिए भी जिम्मेदार साबित हो सकती हैं।

Mobile Battery- India TV Hindi
मोबाइल बैटरी Image Source : UNSPLASH

Mobile Battery Cautions: हाल ही में एक खबर सामने आई है जिसमें एक शख्स के मुंह में ही मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट हो गई और वह घायल हो गया है। X पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मोबाइल फोन की बैटरी के सुरक्षा निर्देशों को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। कई बार जाने-अनजाने में या जानबूझकर कई बार मोबइल बैटरीज के साथ यूजर्स ऐसी छेड़खानी कर बैठते हैं कि ये जानलेवा साबित हो सकती हैं।

आजकल की लिथियम-आयन बैटरियां काफी एडवांस हैं लेकिन लापरवाही से वे खराब हो सकती हैं या दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। मोबाइल की बैटरियों को अगर सही तरीके से ना रखा जाए तो वह बेहद खतरनाक भी हो सकती हैं। यहां हम ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए जिससे कि ये मोबाइल बैटरीज सेफ रहें और आपके लिए या आपके अपनों के लिए घातक ना बनें। 

अगर आपको लगे कि फोन की स्क्रीन ऊपर उठ रही है या बैक पैनल बाहर आ रहा है (बैटरी फूल गई है) तो तुरंत ऐसे फोन का इस्तेमाल बंद कर दें। उसे चार्ज न करें और सर्विस सेंटर ले जाएं। यह फटने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर फोन बिना इस्तेमाल किए ही बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो यह बैटरी या हार्डवेयर में खराबी का संकेत है। ऐसे फोन की बैटरी में आग लगना और विस्फोट सबसे बड़ा और गंभीर खतरा है। जब बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट होता है या वह बहुत ज्यादा गर्म हो जाती है तो 'थर्मल रनअवे' की स्थिति बन सकती है। इसमें बैटरी के अंदर की गर्मी और दबाव बहुत तेजी से बढ़ता है जिससे विस्फोट हो सकता है।

मोबाइल की बैटरी को मुंह में रखना और काटने की कोशिश करना बेहद खतरनाक है और ऐसा करने पर अगर बैटरी में किसी तरह की दिक्कत हो तो वह मुंह में ही ब्लास्ट हो सकती है। किसी भी फोन बैटरी को मुंह में रखकर दबाना नहीं चाहिए क्योंकि इससे बैटरी के अंदर की सुरक्षा परत टूटने का डर होता है और ये ब्लास्ट हो सकती है।

फूली हुई बैटरी के साथ और ज्यादा सावधान रहना चाहिए क्योंकि ये पहले से ही खतरनाक रासायनिक रिएक्शन के कारण फूल चुकी होती है और उसमें गैस भर जाती है। अगर इसे दबाने या छेद करने को कोशिश करेंगे तो इसमें बड़ा ब्लास्ट हो सकता है।

बैटरी चार्जिंग के लिए लोकल चार्जर या केबल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि ये खराब क्वालिटी के कंपोनेंट्स के कारण खतरनाक साबित हो सकते हैं। फोन के ब्रैंड का ही चार्जर और केबल यूज करें जिससे आपके फोन की बैटरी पर निगेटिव असर ना हो।

ये भी पढ़ें

SBI YONO ऐप के यूजर्स हो जाएं सावधान, ये गलती की तो उड़ जाएंगे खाते से सारे पैसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक