1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. SBI YONO ऐप के यूजर्स हो जाएं सावधान, ये गलती की तो उड़ जाएंगे खाते से सारे पैसे

SBI YONO ऐप के यूजर्स हो जाएं सावधान, ये गलती की तो उड़ जाएंगे खाते से सारे पैसे

 Published : Feb 08, 2026 05:19 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 05:19 pm IST

SBI YONO App यूज करते हैं तो आपको भी अलर्ट होने की जरूरत है क्योंकि साइबर अपराधी एक बार फिर इसके ग्राहकों को अपना शिकार बनाने के लिए सक्रिय हुए हैं।

SBI- India TV Hindi
एसबीआई Image Source : SBI WEBSITE

SBI YONO App Users: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है और इसके करोड़ों यूजर्स (अनुमानित 52 करोड़) में से कई करोड़ यूजर्स एसबीआई योनो ऐप भी यूज करते हैं। इसी SBI YONO App के यूजर्स के लिए इस समय अलर्ट होने का समय है क्योंकि हैकर्स उन्हें निशाना बनाकर उनके खाते को खाली करने की कोशिशें कर रहे हैं। एसबीआई ने हैकर्स और साइबर क्रिमिनल्स की इसी हरकत से बचाने के लिए अपने यूजर्स को आगाह किया है। जानिए आखिर कैसे आपके खाते को खाली करने की साजिशें रची जा रही हैं और कैसे आप उनसे बच सकते हैं।

WhatsApp के जरिए भेजे जा रहे एसबीआई ग्राहकों को फर्जी मैसेज

एसबीआई ने एक्स पर एक वीडियो मैसेज के जरिए अपने ग्राहकों को आगाह करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, इसमें सबसे ऊपर एसबीआई लोगो लगा हुआ है और नीचे लिखा है कि "प्रिय एसबीआई ग्राहक आपका सूचित किया जाता है कि आपके अकाउंट में आधार अपडेट ना होने के कारण आपका एसबीाआई योनो अकाउंट आज रात से ब्लॉक कर दिया जाएगा। आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारा आधिकारिक आधार अपडेट एपीके इंस्टॉल करें और इसके बाद अपना केवाइसी पूरा करने के लिए अपना आधार अपडेट करने के लिए आगे प्रोसीड करें। आखिर में एक SBI KYC AADHAAR UPDATE.apk फाइल थी। 

एसबीआई ने ग्राहकों को किया आगाह

एसबीआई ने साफ किया है कि वो कभी भी इस तरह के मैसेज के जरिए अपने ग्राहकों को कोई एपीके फइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है और अगर ग्राहक इस मैसेज के जाल में फंसकर एपीके फाइल डाउनलोड करते हैं तो उनके खातों से पैसे उड़ा लिए जा सकते हैं और उनका पूरा खाता खाली किया जा सकता है। लिहाजा ग्राहकों को कभी भी इस तरह के मैसेज के जरिए आई फाइल को डाउनलोड नहीं करना चाहिए। उन्हें तुरंत इस नंबर को ब्लॉक करना चाहिए और घटना की रिपोर्ट करनी चाहिए। 

SBI
Image Source : THEOFFICIALSBI/Xएसबीआई

साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर की लें मदद

एसबीआई ने ये भी जानकारी दी है कि अगर किसी ग्राहक ने गलती से ये फाइल डाउनलोड कर ली है और उनके खाते से पैसे उड़ जाते हैं तो उन्हें तुरंत इसकी सूचना साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर देनी चाहिए। आप नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

iPhone 15 के रेट में तगड़ी छूट, फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट के बाद खरीदें खूब सस्ता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक