1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. BJP ने लॉन्च किया सदस्यता अभियान, बस एक मिस्ड कॉल से मिलेगी मेंबरशिप, जानें पूरा प्रोसेस

BJP ने लॉन्च किया सदस्यता अभियान, बस एक मिस्ड कॉल से मिलेगी मेंबरशिप, जानें पूरा प्रोसेस

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 02, 2024 07:21 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 07:21 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने आज से अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्ड कॉल करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। अगर, आप भी BJP की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं तो मिस्ड कॉल करके आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं।

BJP Membership Drive- India TV Hindi
BJP Membership Drive Image Source : PTI

BJP ने आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनने के लिए आपको बस एक मिस्ड कॉल करना होगा। इस सदस्यता अभियान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र छोड़कर पूरे देश में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

मिस्ड कॉल के जरिए लें मेंबरशिप

अगर, आप भी बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा।

ऐसे डाउनलोड करें अपना पर्सनलाइज्ड कार्ड

  • अपना पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड जेनरेट करने के लिए मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके पास एक OTP यानी वन टाइम पासवर्ड मैसेज में प्राप्त होगा।
  • OTP दर्ज करने के बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें नाम, जन्म-तिथि, उम्र, लिंग आदि शामिल हैं।
  • आप मेंबरशिप कार्ड के लिए प्रोफाइल फोटो अपलोड करें और दी गई जानकारी भरें।
  • फिर अपना पता, विधानसभा क्षेत्र, राज्य आदि की जानकारी दर्ज करें।
  • सारी डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपका मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
  • कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप उसे शेयर भी कर सकते हैं।

हर 6 साल में सदस्यता अभियान

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारी पार्टी इस देश की सबसे अलग पार्टी है क्योंकि हम अपने सदस्यता अभियान को हर 6 साल में नया करते है और पूरे प्रजातांत्रिक तरीके से करते हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच कड़ी का काम करते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक