1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. डिलीट करने के बाद भी ऐप चुराता है डेटा, फोन में तुरंत चेक करें ये सेटिंग

डिलीट करने के बाद भी ऐप चुराता है डेटा, फोन में तुरंत चेक करें ये सेटिंग

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 26, 2024 12:46 pm IST,  Updated : Sep 26, 2024 12:46 pm IST

स्मार्टफोन में ऐप डिलीट करने के बाद भी वो आपकी निजी जानकारियां चुराते रहते हैं। इसे चेक करना बेहद आसान है। आप आसानी से इसे चेक करके परमिशन को डिलीट कर सकते हैं और खुद को ट्रैक होने से बचा सकते हैं।

Deleted Apps- India TV Hindi
Deleted Apps Image Source : FILE

स्मार्टफोन आजकल हमारी दिनचर्या का हिस्सा हो गए हैं। स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम केवल कॉल या मैसेज करने के लिए नहीं करते हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट और बैंकिग के लिए भी करते हैं। स्मार्टफोन में हमारी कई निजी जानकारियां होती हैं, जिनमें डॉक्यूमेंट्स, फोटो, ऐप्स, सोशल मीडिया डिटेल्स, लोकेशन आदि की जानकारियां शामिल हैं। अगर, ये जानकारियां किसी के हाथ लग जाए तो आपके साथ फ्रॉड किया जा सकता है।

स्मार्टफोन में मौजूद कई ऐसे ऐप्स होते हैं, जिन्हें हम यूज करने के लिए कुछ परमिशन दे देते हैं। ऐप को फोन से डिलीट करने के बाद भी वो ऐप्स आपके निजी जानकारियां कलेक्ट करते रहते हैं। ऐसे में आपको तुरंत अपने फोन में जाकर उन ऐप्स को चेक करना चाहिए। इन्हें चेक करना बेहद आसान है और आप नीचे दिए गए स्टेप्स से उन्हें चेक कर सकते हैं और परमिशन को डिलीट भी कर सकते हैं।

इस तरह करें चेक

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं।

Deleted Apps
Image Source : FILEDeleted Apps

यहां आपको गूगल सर्विसेज (Google Services) का ऑप्शन मिलेगा।

इस पर टैप करें और Manage Your Google Account सेक्शन में जाएं।

Deleted Apps
Image Source : FILEDeleted Apps

इसके बाद आपको Data & Privacy पर टैप करना होगा।

इस पेज में नीचे की तरफ आपको Web & App Activity का ऑप्शन दिखाई देगा।

Deleted Apps
Image Source : FILEDeleted Apps

यहां आपको जिन ऐप्स और सर्विसेज को आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस होगा उनकी लिस्ट दिखाई देगी।
जिन ऐप्स को आप अपने फोन से डिलीट कर चुके हैं वो ऐप्स भी ग्रे कलर में दिखाई देंगे।

Deleted Apps
Image Source : FILEDeleted Apps

आप उन ऐप्स को एक-एक करके सेलेक्ट करें और सभी एक्टिविटी को डिलीट कर दें।
इसके बाद वो ऐप्स आपकी निजी जानकारियां कलेक्ट नहीं करेंगे।

अगर, आपने सिर्फ ऐप को डिलीट कर दिया और एक्टिविटी को डिलीट नहीं किया तो आपका निजी डेटा का एक्सेस ऐप डेवलपर्स के पास रहेगा। इस तरह से ऐप डेवलपर्स आपके डेटा की जानकारी का इस्तेमाल करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट के बाद इस मशहूर यूट्यूबर का YouTube चैनल हुआ हैक, पीएम मोदी ने दिया था अवार्ड

Latest Tech News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक