1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सुप्रीम कोर्ट के बाद इस मशहूर यूट्यूबर का YouTube चैनल हुआ हैक, पीएम मोदी ने दिया था अवार्ड

सुप्रीम कोर्ट के बाद इस मशहूर यूट्यूबर का YouTube चैनल हुआ हैक, पीएम मोदी ने दिया था अवार्ड

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 26, 2024 11:58 am IST,  Updated : Sep 26, 2024 12:14 pm IST

Ranveer Allahabadia Youtube Channel Hacked: मशहूर यूट्यूबर और पीएम मोदी से अवॉर्ड पाने वाले रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूट्यूब चैनल हैक हो गए हैं। हैकर्स ने चैनल हैक करने के बाद AI के जरिए एलन मस्क बनकर लाइव स्ट्रीम की थी।

Ranveer Allahabadia Youtube Channel Hacked- India TV Hindi
Ranveer Allahabadia Youtube Channel Hacked Image Source : FILE

Ranveer Allahabadia Youtube Channel Hacked: सुप्रीम कोर्ट के YouTube चैनल हैक होने के महज कुछ दिन बाद ही मशहूर YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया के दोनों यूटयब चैनल हैक हो गए हैं और सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं। हैकर्स ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से सम्मानित यूट्यूबर के लोकप्रिय चैनल BeerBiceps को हैक करके उसका नाम बदलकर "@Elon.trump.tesla_live2024" कर दिया। वहीं, उनके निजी चैनल का नाम भी बदलकर "@Tesla.event.trump_2024" कर दिया है।

एलन मस्क बनके हैकर ने किया लाइव स्ट्रीम

रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स ने यूट्यूबर के चैनल पर मौजूद सभी वीडियो को डिलीट कर दिया है। साथ ही, हैकर्स ने AI जेनरेटेड डीपफेक वीडियो का सहारा लेकर एलन मस्क जैसे दिखने वाले शख्स के साथ लाइव स्ट्रीम भी किया। लाइव स्ट्रीम में हैकर ने लोगों से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए कहा और यह वादा किया कि उनका पैसा दोगुना हो जाएगा।

हैकर्स ने लाइव स्ट्रीम के दौरान एक QR कोड दिखाया और कहा कि वो उसे स्कैन करके elonweb.net पर बिटकॉइन या इथेरियम सेंड करें। बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है, जब हैकर ने किसी मशहूर शख्स या संस्थान का सोशल चैनल हैक किया हो। पहले भी कई बार हैकर्स ने नामचीन हस्तियों का सोशल मीडिया हैंडल हैक करके क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए लिंक शेयर किए हैं। यह एक बहुत पुराना तरीका है, जिसमें लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया हैंडल को निशाना बनाया जाता है।

फिलहाल YouTube से दोनों चैनल हटा दिए गए हैं। जब इन दोनों चैनल को सर्च किया गया तो यू्ट्यूब ने बताया कि यह कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ थे। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की तरफ से फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पीएम मोदी ने दिया था अवॉर्ड

इस साल 8 मार्च को पीएम मोदी ने भरत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड 2024 में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया था। अवॉर्ड के दौरान पीएम मोदी और यूट्यूबर के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने हंसते हुए यूट्यूबर से कहा था कि लोग अब कहेंगे कि तुम BJP से हो। रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स के लाखों फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें - Jio ने करोड़ों यूजर्स को दी राहत, 90 दिन वाले इस सस्ते प्लान में दे रहा एक्स्ट्रा डेटा

Latest Tech News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक