1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Google Search में आया बड़े काम का फीचर, एक क्लिक में बचेंगे हजारों रुपये, जानें कैसे करें यूज

Google Search में आया बड़े काम का फीचर, एक क्लिक में बचेंगे हजारों रुपये, जानें कैसे करें यूज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 16, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 03:09 pm IST

Google लगातार अपने सर्च इंजन को बेहतर बनाता जा रहा है। टेक कंपनी ने इसमें एक नया एआई पावर्ड टूल जोड़ा है, जो आपके हजारों रुपये बचा सकता है।

Google Search- India TV Hindi
गूगल सर्च Image Source : UNSPLASH

Google Search में बड़े ही काम का फीचर आया है, जो आपके हजारों रुपये बचा सकता है। गूगल ने अपने ब्लॉगपोस्ट में इस फीचर की घोषणा की है। यह फीचर्स गूगल का एडवांस एआई पावर्ड टूल Flight Deals के नाम से लॉन्च हुआ है। यह खास तौर पर ट्रैवलर्स के लिए है, जिसमें वो अपने डेस्टिनेशन के सबसे सस्ते फ्लाइट को बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट पर जाए बिना ढूंढ़ सकते हैं। यह टूल यूजर्स के ट्रैवल प्रिफरेंस के हिसाब से सबसे अच्छी डील ऑफर करेगा।

कैसे करेगा काम?

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इसे फ्लेक्सिबल ट्रैवलर्स के लिए डिजाइन किया गया है यानी यह टूल उसकी मदद करेगा, जो महीने में कई बार ट्रैवल करता है। इस एआई पावर्ड टूल में आपको कुछ जानकारियां जैसे कि कब, कहां और कैसे आपको ट्रैवल करना है। इसके बाद यह आपको सबसे बेस्ट ऑफर दिखाएगा।

Google flight deals
Image Source : UNSPLASH/GOOGLEगूगल फ्लाइट डील्स

अच्छी डील के लिए आपको कुछ फ्रेज एंटर करना होगा। इसके हिसाब से आपको मौजूदा डेस्टिनेशन की सबसे अच्छी डील दिखाई देगा। गूगल का यह फ्लाइट टूल एडवांस एआई मॉडल का इस्तेमाल करता है, जिसकी वजह से ट्रैवल प्लानिंग आसान हो जाती है। गूगल ने इस टूल को फिलहाल अमेरिका, कनाडा के साथ-साथ भारत में रोल आउट किया है।

कैसे करें यूज?

इस टूल को आप अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ PC के वेब ब्राउजर में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल सर्च में जाकर जहां और जिस डेट की फ्लाइट बुक करनी है उसके बारे में जानकारी देनी होगी। सस्ती और अच्छी डील के लिए आप गूगल सर्च में अपने हिसाब से फ्रेज दर्ज कर सकते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर आपको एक सप्ताह के लिए दिल्ली से शिमला और शिमला से दिल्ली की रिटर्न फ्लाइट चाहिए तो आप गूगल सर्च में डायरेक्ट 'दिल्ली से शिमला एक सप्ताह की राउंड ट्रिपल सस्ती फ्लाइट' करके फ्रेज एंटर कर सकते हैं। गूगल का यह एआई पावर्ड टूल आपको इस दौरान सबसे सस्ती फ्लाइट की जानकारी उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें -

iPhone 14 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक