1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 14 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

iPhone 14 की कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट सेल में अब तक का सबसे बड़ा Price Cut

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 16, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 02:04 pm IST

iPhone 14 के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। एप्पल का यह आईफोन 50,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इसे हजारों रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

iPhone 14 Price cut offers, iPhone 14 price cut- India TV Hindi
आईफोन 14 में बड़ा प्राइस कट Image Source : INDIA TV

Flipkart पर चल रही फ्रीडम सेल में iPhone 14 की कीमत में भारी कटौती की गई है। एप्पल का यह आईफोन लॉन्च प्राइस से 30,000 रुपये तक सस्ते में मिलेगा। iPhone 17 सीरीज को अगले महीने सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एप्पल के पुराने वाले आईफोन की कीमत घटा दी गई है। 13 अगस्त से लेकर 17 अगस्त के बीच चलने वाले सेल में आईफोन 14 के सभी वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है।

बड़ा प्राइस कट

iPhone 14 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में खरीदा जा सकता है। एप्पल ने इसे 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। प्राइस कट के बाद इसे 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में इसे 52,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह फोन लॉन्च प्राइस से लगभग 31,000 रुपये सस्ते में मिलेगा।

iPhone 14 कीमत डिस्काउंट के बाद कीमत
128GB 59,900 रुपये 52,990 रुपये
256GB 69,900 रुपये 62,990 रुपये
512GB 89,900 रुपये 82,990 रुपये

इसके अलावा आईफोन 14 की खरीद पर कई और बैंक डिस्काउंट मिल रहे हैं। इसे 1,863 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इसके अलावा आईफोन 14 की खरीद पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

iPhone 14 के फीचर्स

एप्पल के 2022 में लॉन्च हुए इस आईफोन में 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है। iPhone के पिछले मॉडल्स की तरह ही इसमें भी ट्रेडिशनल नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें दोनों कैमरे 12MP + 12MP के मिलेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का ही कैमरा मिलेगा। आईफोन 14 में 6GB रैम के साथ A15 Bionic चिप दिया गया है। यह iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसे iOS 18 में अपग्रेड किया जा सकता है।

iPhone 14 फीचर्स
डिस्प्ले 6.1 इंच सुपर रेटिना
प्रोसेसर A15 Bionic
कैमरा 12MP + 12MP, 12MP
स्टोरेज 128GB/256GB/512GB
OS iOS 16

यह भी पढ़ें -

BSNL लाया तगड़ा प्लान, 1Gbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 9500GB डेटा और फ्री OTT

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक