1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लाया तगड़ा प्लान, 1Gbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 9500GB डेटा और फ्री OTT

BSNL लाया तगड़ा प्लान, 1Gbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 9500GB डेटा और फ्री OTT

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 16, 2025 12:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 12:23 pm IST

BSNL ने धमाकेदार ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 1Gbps की सुपरफास्ट स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाएगा। हर महीने 9500GB डेटा समेत फ्री OTT बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

BSNL Fiber Ruby OTT- India TV Hindi
बीएसएनएल का धमाकेदार ऑफर Image Source : BSNL

BSNL ने आजादी के मौके पर नया ऑफर पेश किया है। यूजर्स को हर महीने 1Gbps की सुपरफास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा 9500GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ JioHotstar, SonyLIV, Hungama, Lionsgate Play जैसे OTT ऐप्स भी मिलेंगे। बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए प्लान की घोषणा की है।

BSNL का यह नया ब्रॉडबैंड प्लान Fiber Ruby OTT के नाम से लॉन्च हुआ है। इस प्लान को 1 महीने, 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने वाले ब्रॉडबैंड ऑफर के तहत लिया जा सकता है। बीएसएनएल का यह ऑफर 13 सितंबर 2025 तक वैलिड है। इस प्लान में यूजर्स को नया कनेक्शन लेने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Fiber Ruby OTT प्लान

BSNL के इस प्लान के लिए यूजर्स को 4,799 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 1Gbps की सुपरफास्ट स्पीड से इंटरनेट एक्सेस मिलेगा। हर महीने यूजर को 9500GB हाई स्पीड डेटा FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) के तहत ऑफर किया जाएगा। इसके बाद 45Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाएगा। 

बीएसएनएल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इंटरनेशनल कॉलिंग के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को फ्री में JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn जैसे 23 OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा।

BSNL Fiber Ruby OTT कीमत बेनिफिट्स
1 महीने वाला प्लान 4,799 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट
6 महीने वाला प्लान 28,794 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट
12 महीने वाला प्लान 57,588 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट, 1 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन
24 महीने वाला प्लान 1,15,176 रुपये अनलिमिटेड कॉलिंग, 9500GB हाई स्पीड डेटा, 1Gbps स्पीड, फ्री OTT: JioHotstar, LionsGate, Shemaroo, Hungama, SonyLIV, EpicOn, 1000 रुपये तक का डिस्काउंट, 3 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन

इसमें 6 महीने वाले प्लान के लिए यूजर्स को 28,794 रुपये का खर्च आएगा। ऑफर के तहत इसमें 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग, 1Gbps की स्पीड से 9500GB डेटा समेत वो सभी बेनिफिट्स मिलेंगे जो 1 महीने वाले प्लान में मिलते हैं।

इसके 12 महीने वाले प्लान के लिए 57,588 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें यूजर्स को 1 महीने तक फ्री सर्विस ऑफर की जाएगी। साथ ही, 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 24 महीने वाले प्लान के लिए 1,15,176 रुपये का खर्च आएगा। इसमें 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -

AI के क्रिएटर ने की भविष्यवाणी, टेक्नोलॉजी बढ़ाने वाली है मुश्किल, क्या खत्म हो जाएंगे इंसान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक