1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. इन संकेतों से जानें कि हैक हो गया आपका स्मार्टफोन, कारगर टिप्स से बचाएं अपनी सबसे अहम डिवाइस को

इन संकेतों से जानें कि हैक हो गया आपका स्मार्टफोन, कारगर टिप्स से बचाएं अपनी सबसे अहम डिवाइस को

 Published : Dec 17, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 01:14 pm IST

ये खबर आपके काम की है और यहां बताए संकेतों को जानकर आप अपनी सबसे काम की डिवाइस को हैकर्स से बचा सकते हैं।

Smartphone Hacking indications- India TV Hindi
स्मार्टफोन हैकिंग को पहचानने के संकेत Image Source : FREEPIK

Smartphone Hacking Prevention Tips: आपका स्मार्टफोन इस समय आपका ऐसा साथी है जो हर समय आपके साथ रहता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक स्मार्टफोन की जरूरत आपका हर वक्त पड़ती रहती है। आजकल हमारे फोन में ईमेल, मैसेजिंग ऐप से लेकर बैंकिंग और यूपीआई ऐप आपके हर वक्त काम में आती रहती हैं और इनकी आवश्यकता हमें हमेशा रहती है। ऐसे में अगर आपका फोन हैक हो जाए तो भयंकर गड़बड़ी होने की संभावना रहती है। हालांकि कई मामलों में ऐसा होता है कि मोबाइल फोन मालिकों को ये पता नहीं चल पाता है कि उनका फोन हैक हो गया है तो यहां हम उन संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप साफतौर पर जान सकते हैं कि आपका फोन हैक तो नहीं हुआ है। 

फोन की सेटिंग्स अपने आप बदलना

ये फोन के हैक होने का सबसे खतरनाक संकेत है और जब आपके फोन की सेटिंग्स अपने आप बदलने लगें तो आप फौरन अलर्ट हो जाएं। इसके कुछ उदाहरण हैं जैसे ब्राउजर का होमपेज बदल जाना, नए एक्सटेंशन अपने आप एक्टिव हो जाना या सिक्योरिटी सेटिंग्स कमजोर होना आदि। ऐसे संकेत होने पर समझें कि आपका फोन हैक हो गया है।

बचने के लिए क्या करें- फोन की सेंटिंग्स पर नजर बनाए रखें और समय-समय पर चेक करते रहें।

फोन का अचानक स्लो होना

फोन खुलने में समय लगता है, हैंग जल्दी हो जाता है और खुद से ही रीस्टार्ट हो जाता है तो संभव है कि इसके स्लो होने के पीछे मैलवेयर का हाथ हो जो फोन की मैमोरी और प्रोसेसर का यूज कर रहा हो। 

बचने के लिए क्या करें- फोन की सेंटिंग्स में जाकर ऐसी ऐप्स अनइंस्टाल करें जो अनयूज्ड रहती हैं।

डेटा का जल्दी और ज्यादा इस्तेमाल

अगर आपको लग रहा है कि फोन का डेटा आप कम यूज कर रहे हैं फिर भी ज्यादा खपत दिखा रहा है तो हो सकता है कि हैकर आपके फोन से डेटा चुराकर बाहर के सर्वर पर भेज रहा हो। 

बचने के लिए क्या करें- फोन के यूज के दौरान डेटा पैक पर नजर रखें और डेटा सेटिंग्स पर भी चेक बनाए रखें।

स्टोरेज स्पेस खत्म होना

आपने ज्यादा यूज नहीं किया फिर भी स्टोरेज भरी हुई दिखा रहा है तो आपके फोन पर हैकर की पकड़ हो सकती है। मैलवेयर आपके आपके फोन पर डुप्लीकेट फाइल्स बनाकर जगह घेरते हैं तो इससे स्टोरेज भर जाती है। 

बचने के लिए क्या करें- फोन के स्टोरेज पर नजर रखें और समय समय पर बेकार फाइल्स डिलीट करते रहा करें।

अनचाहे पॉप-अप

अनचाहे पॉप-अप और एड जो आपके वेब ब्राउजर के बाहर दिखाई देते हैं वो आपके फोन में बिना आपकी इजाजत के इंस्टॉल किए गए ऐडवेयर का संकेत हो सकते हैं। ये फोन में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

बचने के लिए क्या करें- अगर फोन में बार-बार ऐसे पॉप-अप दिखने लगें तो अलर्ट हो जाएं।

ये भी पढ़ें

Moto G Power (2026) इन बाजारों में हुआ लॉन्च, फोन में 5200mAh की बैटरी का दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक