1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. आपके इलाके में PNG सप्लाई है या नहीं? फोन पर कैसे करें चेक, जानें आसान तरीका

आपके इलाके में PNG सप्लाई है या नहीं? फोन पर कैसे करें चेक, जानें आसान तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 26, 2026 08:52 am IST,  Updated : Mar 26, 2026 08:54 am IST

How to check PNG Availability in My Area: आपके एरिया में पीएनजी की पाइपलाइन पहुंची है या नहीं ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं। सरकार ने PNG वाले एरिया में LPG कनेक्शन बंद करने का ऐलान किया है।

How to check PNG Supply in My Area- India TV Hindi
आपके एरिया में पीएनजी सप्लाई है या नहीं? Image Source : PTI

How to check PNG Availability in My Area: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले चार सप्ताह से चल रहे युद्ध के बीच दुनियाभर में LPG सप्लाई प्रभावित हुई है। सरकार ने भी आदेश दिया है कि जिन एरिया में PNG सप्लाई उपलब्ध है, वहां LPG कनेक्शन तीन महीने में सरेंडर करना होगा। अगर, आप भी किसी ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां PNG सप्लाई है और आप फिर भी LPG यूज कर रहे हैं तो आपको भी अपना कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। ऐसे में आप PNG के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

आपके एरिया में PNG पाइपलाइन है या नहीं इसे आप अपने मोबाइल पर आसानी से चेक कर सकते हैं। हम आपको IGL, Adani Gas, MGL, GAIL के PNG सप्लाई की उपलब्धता के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इन कंपनियों की PNG पाइपलाइन आपके एरिया में है या नहीं? आप खुद से चेक कर सकते हैं।

IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड)

दिल्ली और NCR के एरिया में IGL (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) PNG के जरिए घरों में नेचुरल गैस सप्लाई करता है। इसके लिए आपको अपने फोन या PC में IGL की वेबसाइट पर जाना होगा।

  • सबसे पहले www.iglonline.net वेबसाइट ओपन करें।
  • यहां होमपेज पर आपको PNG Domesitc वाले ऑप्शन में जाना होगा और Apple New Connection पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने एरिया की डिटेल्स दर्ज करनी होगी, जिसमें आप कॉलोनी और सोसाइटी का नाम दिए गए लिस्ट में चेक करें।
  • लिस्ट में नाम उपलब्ध होने पर आप नए PNG कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • PNG कनेक्शन अप्लाई करने के बाद कंपनी के एग्जिक्यूटिव आपसे संपर्क करेंगे और नया कनेक्शन चालू कर देंगे।

इसके आलावा आप IGL ऐप के जरिए भी PNG की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप IGL के हेल्पलाइन नंबर 18001025109 पर कॉल करके एरिया में PNG की उपलब्धा के बारे में पता कर सकते हैं।

MGL (Mahanagar Gas Limited)

  • मुंबई के उपमाहनगरीय क्षेत्र में MGL के जरिए PNG सप्लाई की जाती है। ऐसे में आपको MGL की वेबसाइट www.mahanagargas.com पर जाएं।
  • यहां आपको होमपेज पर दिए गए कस्टमर जोन में डोमेस्टिक कनेक्शन रिक्वेस्ट को चुनना होगा।
  • फिर अपने एरिया का PIN कोड दर्ज करें। 
  • आपके एरिया में PNG की उपलब्धता होने पर नए कनेक्शन के लिए आप अप्लाई कर सकते हैं।

GAIL

  • GAIL Gas के जरिए देश के कई राज्यों और बड़े शहरों में PNG सप्लाई की जाती है। आपके एरिया में GAIL Gas उपलब्ध है या नहीं इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट www.gailgas.com पर जाएं।
  • यहां आपको होमपेज पर कस्टमर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा।
  • फिर आप अपने शहर का चुनाव करें और एरिया को सेलेक्ट करें।
  • PNG की उपलब्धा होने पर नए कनेक्शन का रिक्वेस्ट ले लिया जाएगा और कुछ दिनों में नया कनेक्शन इंस्टॉल किया जाएगा।

Adani Gas

  • दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में Adani Gas के जरिए PNG सप्लाई की जाती है। इसके लिए आपको कंपनी की वेबसाइट www.adanigas.com पर जाना होगा।
  • फिर नए कनेक्शन रिक्वेस्ट वाले ऑप्शन पर जाएं और Domestic का चुनाव करें।
  • इसके बाद अपने एरिया की डिटेल भरें और नए कनेक्शन के लिए अप्लाई करें।
  • अगर, आपके एरिया में PNG उपलब्ध है तो कनेक्शन का रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाएगा। PNG उपलब्ध नहीं होने पर वेबसाइट पर Not Available का मैसेज दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें - Starlink ने Airtel के साथ मिलाया हाथ, अब बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग, मिलेगी सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक