Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक? अब बेहद आसानी से लगा सकते हैं पता, काम की ट्रिक को फौरन जान लें

WhatsApp पर किसी ने कर दिया है ब्लॉक? अब बेहद आसानी से लगा सकते हैं पता, काम की ट्रिक को फौरन जान लें

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas Published : Feb 23, 2026 06:35 pm IST, Updated : Feb 23, 2026 06:35 pm IST

वॉट्सऐप पर अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है तो आपके पास इसे पता लगाने का कोई कारगर तरीका नहीं था लेकिन अब एक ऐसी ट्रिक के बारे में आपको बता रहे हैं जो बेहद काम की है और सटीक भी है।

WhatsApp- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वॉट्सऐप

WhatsApp Tricks: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपके किसी जानकार ने आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया हो और आपको इसका पता नहीं चल पा रहा हो, इसको पता लगाने के तरीकों को लेकर यूजर्स के पास भी इतनी जानकारी नहीं होती कि कैसे पता लगाया जाए क्योंकि वॉट्सऐप पर ब्लॉक होने के बाद उनको अपने मैसेज के आगे केवल एक सिंगल टिक दिखता है। ऐसा ही तब भी होता है जब आपने जिसको मैसेज भेजा है, उसका इंटरनेट चल ना रहा हो या बंद हो। ऐसे मे अगर आपने मैसेज भेजा और केवल सिंगल टिक आया तो आप कन्फ्यूज हो सकते हैं कि रिसीवर ने आपको ब्लॉक किया है या उसका इंटरनेट बंद है। इसीलिए हम आपको यहां ऐसा काम का तरीका बता रहे हैं जिससे आप पता लगा सकते हैं कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं...

इसका तरीका बहुत आसान है और इसके लिए आपको Meta AI की मदद लेनी होगी

किसी ने अगर आपको वॉट्सऐप पर ब्लॉक किया है तो आपको केवल उसके चैट बॉक्स में जाकर Meta AI को टैग करके Hi लिखना होगा। ऐसा करने के लिए आपको रिसीवर का चैट बॉक्स खोलना होगा और यहां चैट पर @Meta AI लिखना होगा और मेटा को टैग करना होगा जिसके साथ Hi लिखकर भेज देना होगा। 

अगर आपको ब्लॉक किया गया है तो क्या होगा?

अगर सामने वाले ने आपको ब्लॉक किया है तो आपके Meta AI को टैग किए हुए मैसेज के उत्तर में कोई मैसेज नहीं आएगा। ऐसे में आप समझ जाइये कि रिसीवर ने आपको ब्लॉक किया हुआ है।

अगर आपको ब्लॉक नहीं किया गया है तो क्या होगा?

अगर मैसेज रिसीवर ने आपको ब्लॉक नहीं किया है तो आपके Meta AI को किए गए मैसेज के जवाब में मेटा एआई की ही ओर से आपको जवाब मिलेगा। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये मैसेज या उत्तर उस समय भी आएगा जब सामने वाले ने इंटरनेट बंद किया हुआ हो। अगर आपको Meta AI को किए गए मैसेज के जवाब में मैसेज मिलता है तो समझ जाइये कि आपको ब्लॉक नहीं किया गया है।

कई बार रिसीवर ने अपनी वॉट्सऐप डीपी (डिस्प्ले पिक्चर) भी नहीं लगाई होती तो उस केस में भी मैसेज भेजने वाले को पता नहीं चलता कि उसको ब्लॉक किया गया है कि रिसीवर का इंटरनेट बंद है। ऐसी सूरत में भी मेटा एआई का ये फीचर बेहद काम का साबित हो सकता है और मैसेज भेजने वाले यह पता लगा सकते हैं कि वो ब्लॉक हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें

भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले ही खरीदें सस्ते एयर कंडीशनर, डेढ़ टन वाले Split AC पर पैसे बचाने का धांसू मौका

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement