1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. बिना इंटरनेट के भी आप भेज सकते हैं अपनी लोकेशन? जानें पूरा तरीका

बिना इंटरनेट के भी आप भेज सकते हैं अपनी लोकेशन? जानें पूरा तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Oct 05, 2025 11:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2025 11:58 am IST

आप अपने स्मार्टफोन से बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन में कुछ कम्पास ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं, जो आपको इसमें मदद कर सकते हैं।

Location Share- India TV Hindi
लोकेशन शेयरिंग ऐप्स Image Source : UNSPLASH

कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी को अपना लोकेशन भेजना होता है और वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं रहती है। ऐसे में आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अब बिना इंटरनेट के भी अपने दोस्तों, परिवार या किसी को अपना लोकेशन शेयर कर सकते हैं। आम तौर पर आप WhatsApp या अन्य किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए किसी को अपना लोकेशन शेयर करते हैं। ऐसे और भी कई ऐप्स हैं, तो बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं...

इस तरह भेजें लोकेशन

Android या फिर iOS यूजर इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। Compass, Smart Compass, GPS Status या Offline Compass ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर कर पाएंगे।

  • सबसे पहले अपने फोन में Compass या फिर GPS ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद आप अपनी लाइव लोकेशन का लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड नोट कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।
  • उदाहरण के तौर पर आपको Longitude : 28.6130, Lattitude : 77.2091 दिखाई देगा।
  • इस लोकेशन को नोट करें और अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को इसे SMS के जरिए भेजें।
  • आपने जिसे ये कोओर्डिनेट्स भेजे हैं वो गूगल मैम्स में इसे डालकर आपकी लोकेशन का पता लगा सकेंगे।

कैसे करता है काम?

Compass वाले ऐप स्मार्टफोन के GPS यानी ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम सेंसर के जरिए आपकी करेंट लोकेशन का लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड दिखाते हैं। ये ऐप्स आपके GPS से कनेक्ट होते हैं और लोकेशन डेटा कलेक्ट करते हैं। इसके लिए किसी इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। आपके स्मार्टफोन में मौजूद मैग्नोटोमीटर और GPS सेंसर की मदद से ये ऐप्स लोकेशन कैप्चर करते हैं। इस तरह से आप बिना इंटरनेट के भी किसी को अपनी मौजूदा लोकेशन को शेयर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -

Google Gemini को टक्कर देगा Siri? Apple टेस्ट कर रहा ChatGPT जैसा नया ऐप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक