1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. फोन में कर लें ये छोटी सेटिंग्स, गलती से भी नहीं आएंगे Spam Calls

फोन में कर लें ये छोटी सेटिंग्स, गलती से भी नहीं आएंगे Spam Calls

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 23, 2024 04:41 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 04:41 pm IST

Spam Calls पर लगाम लगाने के लिए दूरसंचार नियामक ने पिछले दिनों कई नियमों में बदलाव किए हैं। इसके बावजूद फर्जी कॉल्स आ रहे हैं। स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन में एक छोटी सेटिंग्स करके आने वाले फर्जी कॉल्स पर रोक लगा सकते हैं।

How to stop spam calls- India TV Hindi
स्पैम कॉल करें बंद Image Source : FILE

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए Spam Calls सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। आए दिन किसी न किसी नंबर से फर्जी कॉल्स आपके फोन पर आते होंगे। इन फर्जी कॉल्स के जरिए हर साल स्कैमर्स करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं। सरकार ने फर्जी कॉल्स पर लगाने के लिए नियमों में कई बदलाव किए हैं, लेकिन फर्जी कॉल्स आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी यूजर्स के नंबर पर कोई न कोई स्पैम कॉल आ रहा है। दूरसंचार नियामक और DoT ने स्पैम कॉल्स  पर लगाम लगाने के लिए बीते दिनों काफी सख्ती की है। टेलीकॉम कंपनियों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Android यूजर्स अपने फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स को बंद कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे अपने फोन में एक छोटी सी सेटिंग्स करनी पड़ेगी। अगर, आप भी Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको एक सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे ऑन करने के बाद आपके फोन पर स्पैम कॉल आने बंद हो जाएंगे।

फोन में कर लें ये छोटी सेटिंग्स

एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट करना होगा।

इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और ऊपर दिए गए सर्च में Software Update टाइप करें।

इसके बाद फोन के लिए नए सॉफ्टवेयर को चेक करें।

अपडेट उपलब्ध होने पर फोन अपडेट करें और अपने डिवाइस को रिस्टार्ट कर दें।

इसके बाद अपने फोन को डायलर यानी कॉलिंग ऐप में जाएं।

Spam Calls
Image Source : FILEस्पैम कॉल

ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं।

यहां आपको Caller ID & Spam का ऑप्शन मिलेगा।

Spam Calls
Image Source : FILEस्पैम कॉल्स

इस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं और See Caller and Spam ID और Filter Spam Calls वाले टूगल को ऑन कर दें।

इस तरह से आपको फोन पर आने वाले हर Spam Calls को पहले ही फिल्टर कर लिया जाएगा। अगर, किसी नंबर को कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया होगा, तो आपको कॉल आने पर नोटिफाई करेगा। आप इसके बाद उस नंबर को मैनुअली ब्लॉक कर सकते हैं और फर्जी कॉल्स के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें - TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel, BSNL की चांदी, Jio, Voda को भारी नुकसान, घट गए लाखों यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक