1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel, BSNL की चांदी, Jio, Voda को भारी नुकसान, घट गए लाखों यूजर्स

TRAI की नई रिपोर्ट में Airtel, BSNL की चांदी, Jio, Voda को भारी नुकसान, घट गए लाखों यूजर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 23, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Dec 23, 2024 03:52 pm IST

Airtel और BSNL का यूजरबेस लगातार बढ़ रहा है। प्लान महंगे होने के बाद से Jio के यूजर्स कम होते जा रहे हैं। TRAI की नई रिपोर्ट में भी Airtel और BSNL के यूजर्स की संख्यां बढ़ी है, जबकि Jio और Vi के लाखों यूजर्स कम हो गए हैं।

TRAI, telecom users- India TV Hindi
टेलीकॉम यूजर्स की संख्यां Image Source : FILE

TRAI की नई रिपोर्ट में Jio और Vodafone Idea को बड़ा झटका लगा है। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों के लाखों यूजर्स कम हुए हैं। वहीं, Airtel और BSNL का यूजरबेस बढ़ा है। जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपियों के मोबाइल प्लान मंहगे होने के बाद से ही यूजर्स की संख्यां में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस बार Airtel का यूजरबेस बढ़ा है। वहीं, अन्य कंपनियों की हालत जस की तस बनी हुई है। पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी BSNL के यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनी के कुल यूजर्स की संख्यां 10 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

Airtel के बढ़े यूजर्स

TRAI ने अक्टूर 2024 का डेटा रिलीज किया है, जिसमें एयरटेल ने सबसे ज्यादा 19.28 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। हालांकि, कंपनी के सितंबर में 14.35 लाख यूजर्स कम हुए थे, लेकिन अब एयरटेल रिकवरी के मोड में है। कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो गया है। सबसे ज्यादा ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर) वाली कंपनी का यूजरबेस बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह बेहतर कनेक्टिविटी है।

Jio को भारी नुकसान

वहीं, दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio का यूजरबेस लगातार कम हो रहा है। नई रिपोर्ट में जियो को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा है। कंपनी के 37.60 लाख यूजर्स कम हो गए हैं। हालांकि, जियो अभी भी देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है। जियो के सितंबर में भी 79.70 लाख यूजर्स घटे थे। जियो का मार्केट शेयर घटकर 39.9 प्रतिशत हो गया है।

Vi और BSNL का हाल

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea के यूजर्स इस बार भी कम हुए हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 19.77 लाख यूजर्स खो दिए हैं। सितंबर में भी कंपनी के 15.5 लाख यूजर्स कम हो गए थे। वोडाफोन-आइडिया का मार्केट शेयर 18.30 प्रतिशत है। तीनों प्राइवेट कंपनियों का मार्केट शेयर कुल मिलाकर 91.78 प्रतिशत है। वहीं, सरकारी कंपनियों BSNL और MTNL का मार्केट शेयर 8.22 प्रतिशत हो गया है। BSNL ने अक्टूबर में करीब 5 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। सितंबर में कंपनी ने 8.5 लाख नए यूजर्स जोड़े थे।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S25 Ultra की तस्वीरें लीक करना पड़ा महंगा, कई कर्मचारियों की गई नौकरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक