आपने भी महसूस किया होगा कि जैसे ही लिफ्ट में आप जाते हैं मोबाइल का नेटवर्क गायब हो जाता है। लिफ्ट ही नहीं, बिल्डिंग के बेसमेंट या फिर इंडोर में नेटवर्क कमजोर हो जाता है। ऐसे समय में आप फोन से कॉल न तो कर पाते हैं और न हीं कॉल या मैसेज रिसीव होता है। यही नहीं, आप इंटरनेट भी इस दौरान इस्तेमाल कर पाते हैं। टेलीकॉम कंपनियां एडवांस सिस्टम और नेटवर्क गियर यूज करती हैं, फिर भी लिफ्ट में सिग्नल की समस्या आती है। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?
लिफ्ट में क्यों नहीं आते हैं सिग्नल?
बता दें कि मोबाइल सिग्नल एक रेडियो वेब होता है, जिसे ट्रांसमिट होने यानी एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए किसी भी तरह की बाधा नहीं होनी चाहिए। लिफ्ट में स्टेनलेस स्टील का बॉक्स इस्तेमाल होता है, जो मोबाइल में आने वाली सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है। यही नहीं, लिफ्ट के चारों ओर मजबूत कंक्रीट की दीवार होती है, जिसकी वजह से सिग्नल की स्ट्रेंथ पहले ही कम हो जाती है। रही-सही कसर स्टेलनेस स्टील का बॉक्स पूरा कर देता है।
यह बॉक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडियो सिग्नल को रिफ्लेक्ट कर देता है यानी मोबाइल तक पहुंचने से पहले ही बाहर की तरफ मोड़ देता है। इसकी वजह से सिग्नल स्ट्रेंथ कम हो जाता है और डिवाइस तक नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है। हालांकि, इन दिनों कई जगहों पर लिफ्ट में सही सिग्नल पहुंच सके इसके लिए रिसीवर भी लगाए जाते हैं, जो लिफ्ट के अंदर मोबाइल सिग्नल पहुंचा सके। हालांकि, इसमें ज्यादा खर्च आता है, जिसकी वजह से यह सुविधा कम जगह ही मिल पाती है।
लिफ्ट अगर बिल्डिंग के बाहरी वाले हिस्से में लगा है तो नेटवर्क बूस्टर की मदद से इसमें मोबाइल सिग्नल रिसीव हो जाता है। हालांकि, यह सिग्नल केवल कॉल करने के लिए ही उपयुक्त होता है। इसमें इंटरनेट चलाने की क्षमता नहीं होती है। वहीं, बिल्डिंग के अंदर अगर लिफ्ट लगा है तो सिग्नल की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में आपको धैर्य रखना चाहिए और लिफ्ट से निकलकर कॉल या मैसैज करना चाहिए।
बिना नेटवर्क के कैसे कर पाएंगें कॉल?
अगर, आपके बिल्डिंग में वाई-फाई लगा है और लिफ्ट में वाई-फाई का सिग्नल आता है तो आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर WiFi Calling वाले ऑप्शन को ऑन कर देना चाहिए। इसमें आपको नो नेटवर्क कॉलिंग वाले ऑप्शन को इनेबल करना होगा। ऐसा करने के बाद जैसे ही आप मोबाइल नेटवर्क से बाहर होंगे और WiFi का सिग्नल उपलब्ध होगा, तो कॉलिंग की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें - शॉर्ट वीडियो को लेकर Elon Musk ने कही ऐसी बात, Meta, Google, TikTok, Snapchat में मच गया 'हड़कंप'