CHIRAG PASWAN
-
‘पापा’ को याद करते हुए चिराग ने नीतीश पर साधा निशाना, कहा- LJP हमारी थी और हमारी रहेगी
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में 2 फाड़ होने के बाद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने मंगलवार को ‘ओपन लेटर’ लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
बिहार | Jun 22, 2021 06:21 pm IST -
पार्टी में टूट पर बीजेपी की चुप्पी से चिराग आहत, कहा-उनसे रिश्ते एकतरफा नहीं रह सकते
अपनी ही पार्टी में चुनौतियों का सामना कर रहे एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी के साथ उनके संबंध एकतरफा नहीं रह सकते हैं और यदि उन्हें घेरने का प्रयास जारी रहा तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।
राजनीति | Jun 22, 2021 05:55 pm IST -
Advertisement
-
चिराग ने पिता रामविलास पासवान को भारत रत्न देने की मांग रखी, बिहार में प्रतिमा स्थापित करने के लिए भी कहा
राम विलास पासवान को भारत रत्न की मांग और बिहार में आशीर्वाद यात्रा के जरिए चिराग पासवान यह दिखाना चाहते हैं कि उनके पिता ने जिस पार्टी का गठन किया था उसके असली वारिस वही हैं।
बिहार | Jun 20, 2021 03:01 pm IST -
पिता रामविलास पासवान के जन्मदिन पर 'आशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत करेंगे चिराग, पूरे बिहार का होगा दौरा
हाजीपुर को स्वर्गीय रामविलास पासवान की कर्मभूमि माना जाता है और इंडिया टीवी को मिली जानकारी के अनुसार चिराग पासवान ने अपनी आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत के लिए हाजीपुर को ही चुना है।
बिहार | Jun 20, 2021 01:59 pm IST -
Advertisement
-
LJP के नेता चिराग पासवान ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दिल्ली में की मीटिंग
बिहार में सियासी हलचल तेज है। आज चिराग पासवान ने अपने गुट की तरफ से दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में आए एलजेपी सदस्यों को चिराग पासवान ने शपथ दिलाई, ''मैं शपथ लेता हूं कि मैं आजीवन पार्टी के प्रति समर्पित रहूंगा तथा पार्टी के सिद्धांतों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा, मैं आजीवन दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों और समाज के गरीब वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष करता रहूंगा, मैं कभी भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे मेरे दल को आघात लगे, मैं कभी भी पार्टी के झंडे को झुकने नहीं दूंगा, पार्टी नेतृत्व द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका पूर्ण रूपेण पालन करूंगा।''
राजनीति | Jun 20, 2021 01:00 pm IST -
LJP की असली पार्टी कौन है और नकली पार्टी कौन? अब चुनाव आयोग पहुंची यह लड़ाई
चिराग पासवान ने अपने गुट की तरफ से दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई। इस बैठक में आए एलजेपी सदस्यों को चिराग पासवान ने शपथ दिलाई
राजनीति | Jun 20, 2021 12:33 pm IST -
Advertisement
-
सोशल मीडिया पर लीक हुआ चिराग पासवान की 'बातचीत' का ऑडियो
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में नेतृत्व संकट के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की योजना इन दिनों अक्सर लीक होती दिख रही है।
बिहार | Jun 19, 2021 07:48 am IST -
LJP में और तेज हुआ सियासी टकराव, पशुपति गुट आज चुनेगा अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष
लोक जनशक्ति पार्टी में चाचा-भतीजा के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई हर गुजरते दिन के साथ और तेज होती जा रही है...आज पशुपति पारस गुट ने पटना में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें उनकी तरफ से एलजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा....पशुपति गुट ने एलजेपी के वर्तमान अध्यक्ष चिराग पासवान को हटा दिया है...
राजनीति | Jun 17, 2021 08:15 am IST -
Advertisement
-
मैं शेर का बेटा हूं और जंग अभी जारी है, LJP में विभाजन पर बोले चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान ने पार्टी में चल रही खींचतान के बीच दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि पापा ने पार्टी भरोसे और विश्वास के साथ बनाई थी लेकिन आज भरोसा टूट रहा है।
बिहार | Jun 16, 2021 04:59 pm IST -
राष्ट्रीय अध्यक्ष की मृत्यु या इस्तीफा देने पर ही उन्हें हटाया जा सकता है: चिराग पासवान
लोजपा के अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर चिराग ने कहा, "मुझे (पार्टी अध्यक्ष के रूप में) हटाने का अधिकार किसी के पास नहीं है। और इसलिए मैं लंबी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हूं।"
राजनीति | Jun 16, 2021 04:01 pm IST -
Advertisement
-
चिराग पासवान के समर्थकों ने चाचा पशुपति आवास के बाहर किया प्रदर्शन
चिराग के समर्थन में उनके सपोर्टर भी सड़कों पर हैं...इस वक्त चिराग के समर्थक पशुपति पारस के घर के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं
राजनीति | Jun 16, 2021 01:37 pm IST -
एलजेपी के अध्यक्ष पद से हटाए गए चिराग पासवान
पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से भी बेदखल कर दिया।
राजनीति | Jun 16, 2021 08:26 am IST -
Advertisement
-
चिराग पासवान ने 5 सांसदों को निष्कासित किया, बागियों ने उन्हें पार्टी प्रमुख के पद से हटाया
चिराग पासवान ने मंगलवार को अपने चाचा पशुपति कुमार पारस और 4 अन्य सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया, यह संकेत देते हुए कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की बागडोर खत्म नहीं हुई है।
न्यूज़ | Jun 15, 2021 10:40 pm IST -
हकीकत क्या है | चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाया गया; पारस के नेतृत्व वाले बागी सांसद निष्कासित
अपने निष्कासन के तुरंत बाद, चिराग पासवाना ने चाचा पशुपति कुमार पारस और उनके खिलाफ विद्रोह करने वाले चार अन्य सांसदों को "निष्कासित" करके जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह लोजपा के दो गुटों के बीच लड़ाई बन गई।
हक़ीक़त क्या है | Jun 15, 2021 09:27 pm IST -
Advertisement
-
चिराग ने चाचा पशुपति समेत 5 सांसदों को LJP से निकाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस समेत 5 सांसदों को एलजेपी से निकाल दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक से पहले पटना में चिराग के समर्थकों ने चाचा पशुपति कुमार पारस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया।
बिहार | Jun 15, 2021 10:20 pm IST -
पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने में मैं असफल रहा: चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने आखिरकार एलजेपी में संग्राम का ऐलान कर दिया है। चिराग ने ट्विट किया कि पशुपति अध्यक्ष पद के लिए रामविलास के सामने ही बागी तेवर दिखा चुके थे।
बिहार | Jun 15, 2021 04:41 pm IST -
Advertisement
-
चिराग पासवान के खिलाफ लोजपा सांसदों का विद्रोह; पशुपति पारस चुने गए नेता
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए के राजनीतिक संदेश को उलझाने के महीनों बाद, चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के भीतर से फूट पड़ी, उनके पांच लोकसभा सांसदों ने उन्हें अपनी संसदीय इकाई में फ्लोर लीडर के रूप में हटा दिया।
राजनीति | Jun 14, 2021 08:20 pm IST -
LJP में जमकर बवाल , पशुपति पारस को 'बागियों' ने चुना संसदीय दल का नेता
LJP में जमकर बवाल चल रहा है। रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस पासवान ने पार्टी के चार अन्य सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान के खिलाफ 'बगावत' कर दी है।
न्यूज़ | Jun 14, 2021 04:20 pm IST -
चिराग पासवान ने दिल्ली में चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात
LJP में जमकर बवाल चल रहा है। रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस पासवान ने पार्टी के चार अन्य सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान के खिलाफ 'बगावत' कर दी है। पार्टी में हुए इस घटनाक्रम के बाद चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस पासवान के घर पहुंच गए हैं। चिराग खुद गाड़ी चलाकर पशुपति पारस के घर पहुंचे, लेकिन काफी देर तक पशुपति पारस के घर का दरवाजा नहीं खुला।
न्यूज़ | Jun 14, 2021 01:31 pm IST -
लोजपा में टूट की खबरों के बीच जदयू अध्यक्ष ने कहा, 'जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भी आज युवा भी अलग हो रहे हैं। इधर, लोजपा में टूट की खबरों के बीच जदयू के प्रमुख सिंह ने कहा कि जो जैसा बोएगा वैसा काटेगा।
बिहार | Jun 14, 2021 01:26 pm IST