CORONAVIRUS IN INDIA
-
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 18,285 नये मामले सामने आये, 99 और लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से 24,105 लोग ठीक हुए और बुधवार को इस महामारी के 18,285 नये मामले सामने आये। एक बुलेटिन के अनुसार बुधवार की सुबह नौ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 99 और लोगों की मौत हुई है।
राष्ट्रीय | May 26, 2021, 07:47 PM IST -
ओडिशा में कोरोना वायरस के 10,939 नये मामले सामने आये, तीन जिलों में कोविड संबंधित गतिविधियां रद्द
ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 10,939 और मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,14,380 पर पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से एक दिन में सबसे अधिक 33 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,549 हो गई।
राष्ट्रीय | May 25, 2021, 05:29 PM IST -
केरल में सामने आये कोरोना वायरस के 30,491 नये मामले, 44369 संक्रमण मुक्त हुये
केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30,491 नये मामले सामने आये जबकि 128 लोगों की महामारी से मौत हो गयी। इसके साथ ही संक्रमितों एवं मरने वालों की संख्या प्रदेश में क्रमश: 22,33, 904 तथा 6,852 पर पहुंच गयी है।
राष्ट्रीय | May 20, 2021, 08:49 PM IST -
बंगाल में कोरोना वायरस के 19,006 नए मामले आए सामने, 157 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के 157 और मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,733 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल | May 19, 2021, 11:09 PM IST -
केरल में सामने आए कोरोना वायरस के 32,762 नए मामले, 112 और मरीजों की मौत
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस के 32,762 ने नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,03,413 पर पहुंच गई। जबकि संक्रमण से 112 और मौतें होने के बाद मृतक संख्या 6724 पहुंच गयी है।
राष्ट्रीय | May 19, 2021, 08:58 PM IST -
ओडिशा में सामने आये कोरोना वायरस के 11,099 नए मामले, 21 और लोगों की मौत
ओडिशा में कोरोना वायरस के 11,099 और मरीज सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 6,44,401 हो गए जबकि 21 और लोगों के इस वायरस के चलते जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,378 पर पहुंच गई।
राष्ट्रीय | May 19, 2021, 04:39 PM IST -
केरल में सामने आए कोविड-19 के 31,337 नए मामले, 97 लोगों की मौत
केरल में मंगलवार को कोविड-19 से 97 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,612 हो गई। वहीं, संक्रमण के 31,337 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,70,651 हो गई।
राष्ट्रीय | May 18, 2021, 09:04 PM IST -
जीतेगा इंडिया: पहली बार 24 घंटे में चार लाख लोगों ने कोरोना से जीती जंग
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पहली बार देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण से चार लाख से ज्यादा लोग ठीक हो गए जबकि लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 4,22,436 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद, देश में अब तक 2,15,96,512 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
न्यूज़ | May 18, 2021, 08:45 PM IST -
कोरोना ने बरपाया कहर, अब तक जान गंवा चुके हैं 740 से ज्यादा डॉक्टर्स
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है लेकिन इस बार सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कोरोना का शिकार वो लोग भी हो रहे हैं जो कोरोना से लोगों की जिंदगी बचाने में लगे हैं।
राष्ट्रीय | May 18, 2021, 10:09 PM IST -
आंध्र प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 21,320 नये मामले, 98 और संक्रमितों की मौत
आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,000 से अधिक मामले सामने आये जबकि लगभग इतने ही मरीज संक्रमण मुक्त हुये । प्रदेश में मंगलवार को महामारी के कारण 98 लोगों की मौत हो गयी।
राष्ट्रीय | May 18, 2021, 07:06 PM IST -
केरल में एक दिन में रिकॉर्ड 99,651 लोग कोरोना से ठीक हुए, 21,402 नए मामले, 87 लोगों की मौत
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के रोज आ रहे नए मामलों में कमी जारी है। सोमवार को राज्य में 21,402 नए मामले आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 21,39,314 लोग संक्रमित हुए हैं।
राष्ट्रीय | May 17, 2021, 08:16 PM IST -
कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों और गांव में रहने वाले लोगों को कोरोना से सतर्क करते हुए कहा कि ये संक्रमण गांव देहातों में भी तेजी से पहुंच रहा है। देश की हर सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि ये भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है, जो बहरुपिया भी है।
हक़ीक़त क्या है | May 14, 2021, 10:16 PM IST -
झारखंड में कोरोना संक्रमण से और 108 लोगों की मौत, टीकाकरण प्रारंभ
झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 108 लोगों की मौत हुई है और 4991 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण से अभी तक कुल 4290 लोगों की मौत हुई है।
राष्ट्रीय | May 14, 2021, 06:41 PM IST -
Ground Report: कोरोना अदृश्य दुश्मन, भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों और गांव में रहने वाले लोगों को कोरोना से सतर्क करते हुए कहा कि ये संक्रमण गांव देहातों में भी तेजी से पहुंच रहा है। देश की हर सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हिम्मत हारने वाला देश नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
न्यूज़ | May 14, 2021, 05:23 PM IST -
झारखंड में कोरोना वायरस से 97 लोगों की मौत, संक्रमण के 4362 नए मामले सामने आए
झारखंड में पिछले 24 घंटे में 97 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 4182 हो गई है। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4362 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,01,257 हो गयी है।
राष्ट्रीय | May 13, 2021, 08:37 PM IST -
आंध्र प्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के 22,399 नए मामले, 89 की मौत
आंध्र प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख के पार चली गई। प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे खत्म हुए 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 22,399 नए मरीज मिले हैं।
राष्ट्रीय | May 13, 2021, 08:26 PM IST -
पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3,62,727 नए कोरोना मामले आए सामने
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 362727 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 352181 लोग ठीक हुए हैं, 24 घंटों के दौरान ठीक होने वाले लोग कम रहे हैं और नए मामले ज्यादा, इसी वजह से एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी हुई है। देश में अबतक 2.37 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए जा चुके हैं। कोरोना मरीजों की पहचान के लिए देश में लगातार टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 18.64 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं और उसमें 19.45 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले हैं।
न्यूज़ | May 13, 2021, 11:36 AM IST -
बंगाल में कोविड-19 के रिकॉर्ड 20,377 नए मामले, ममता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 20,377 नए मामले दर्ज किए गए जिससे राज्य में महामारी के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 10,53,117 हो गई है।
पश्चिम बंगाल | May 12, 2021, 11:12 PM IST -
तमिलनाडु में कोविड-19 के रिकॉर्ड 30,355 नए मामले सामने आए, 293 लोगों की मौत
तमिलनाडु में बुधवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 30,355 मामले आए तथा 293 और लोगों की मौत हो गयी। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के आए नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 14,68,864 तथा मृतक संख्या 16,471 हो गयी है।
राष्ट्रीय | May 12, 2021, 10:39 PM IST -
आंध्र में कोरोना वायरस के 21,452 और गोवा में 2865 नए मरीज मिले
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 21,452 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 89 लोगों की मौत हुई है जबकि गोवा में बुधवार को संक्रमण के 2865 नए मरीज मिले जबकि 70 लोगों की मौत हुई।
राष्ट्रीय | May 12, 2021, 08:10 PM IST