हमास ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया है कि वह इजरायल के 6 बंधकों को शनिवार को रिहा करेगा। इसके साथ ही गुरुवार को 4 इजरायली बंधकों के शव भी सौंपे जाएंगे।
इजरायल और हमास ने 2 हफ्ते पहले ही कैदियों और बंधकों की अदला-बदली को पूरी कर लिया है। अगले 3 दिन में गाजा युद्ध विराम लागू हुए 1 माह का समय पूरा हो जाएगा। इजरायल और हमास ने 19 जनवरी से युद्ध विराम समझौता लागू किया था।
हमास ने शनिवार को पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बर्बाद कर देने की चेतावनी के बाद 3 अन्य इजरायली बंधकों को भी रिहा कर दिया है।
अमेरिका और इजरायल की धमकी के बाद हमास के सुर नरम पड़ गए हैं। हमास ने सीजफायर समझौते की योजना के अनुसार शनिवार को इजरायल के बंधकों को रिहा करने का संकेत दे दिया है।
एक समझौते के तहत हमास ने थाईलैंड के भी 5 बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए हमले के दौरान करीब 240 लोगों को बंधक बनाया था। इसमें थाईलैंड के 31 नागरिक शामिल थे।
हमास ने 3 इजरायली बंधकों को शनिवार की देर शाम रिहा कर दिया। इजरायली सेना ने तीनों बंधकों को कब्जे में लेने की पुष्टि की है।
हमास ने गाजा युद्ध विराम के तहत शनिवार को 2 और इजरायली बंधकों को रिहा किया है। इन्हें भारी सुरक्षा के बीच इजरायली सेना के हवाले कर दिया गया है। बदले में सैकड़ों फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया जाना है।
संघर्ष विराम समझौते के बाद जग थम गई है और हमास ने 8 और बंधकों को छोड़ दिया है। संघर्ष विराम समझौते के तहत 2,000 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले कुल 33 इजरायली बंधकों को छोड़ा जाना है।
हमास बृहस्पतिवार को इजरायल और थाईलैंड के कुल 8 बंधकों को रिहा करेगा। इसमें इजरायल के 3 और थाईलैंड के 5 बंधक शामिल हैं। बदले में इजरायल 100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को आजाद करेगा।
गाजा में 15 महीने के बाद युद्धविराम शुरू हो गया है। इस समझौते के तहत हमास ने तीन इजरायली महिला बंधकों को रिहा किया है। वहीं, इजरायल ने भी 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।
15 महीने के बाद आखिरकार गाजा में युद्धविराम हो गया है और इस समझौते के तहत हमास ने तीन इजरायली बंधक महिलाओं को रविवार को रेड क्रॉस को सौंप दिया। तीनों इजरायल वापस लौट आई हैं।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हमास को बंधकों को रिहा करने की चेतावनी के बाद ही गाजा में इजरायली बंधकों का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इनकी मौत कैसे हुई।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले हमास इजरायली बंधकों को रिहा नहीं कर देता तो उस पर कहर टूटेगा। ट्रंप ने हमास को धमकी देते कहा कि बंधकों को नहीं छोड़ने पर बर्बादी होगी।
गाजा में इजरायल के हाथों मारे जाने के बाद भी याह्या सिनवार के संगठन हमास ने हौसला नहीं तोड़ा है। हमास ने आखिरी दम तक इजरायली सैनिकों से लड़ने का ऐलान किया है। हमास ने कहा कि वह इजरायली बंधकों को युद्ध विराम से पहले रिहा नहीं करेगा।
इजरायली सेना ने हमास आतंकियों की उस घातक सुरंग का वीडियो जारी किया है, जिसमें कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इजरायल के 6 बंधकों की निर्ममता से हत्या कर दी थी।
गाजा में हमास के आतंकियों ने 6 बंधकों की हत्या कर दी है। इससे इजरायल हमास में शांति के प्रयासों पर पानी फिरना तय माना जा रहा है। मरने वालों में इजरायली-अमेरिकी नागरिक भी शामिल है।
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में ओडिशा के 300 से ज्यादा लोगों के बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की मदद से इन लोगों को बचाया गया है। आइए जानते हैं कि इस पूरी घटना के बारे में।
हमास आतंकियों द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले को लेकर इजरायली सेना का एक बड़ा बयान सामने आया है। इजरायली सेना ने कहा है कि उस दिन हुए हमले के दौरान मारे गए बंधक इजरायली गोलीबारी में नहीं मरे थे। यानि इन्हें हमास के आतंकियों ने ही मारा था।
अमेरिका के प्रयास से गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हमास ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार लिया है। इससे इजरायली बंधकों की रिहाई की उम्मीदें जाग गई हैं।
इजरायली सेना ने मध्य गाजा में बेहद खतरनाक अभियान चलाते हुए हमास से हुए कई घंटों के युद्ध के बाद 4 इजरायली बंधकों को जिंदा छुड़ा लिया है। इस दौरान इजरायली सेना के हमले में 210 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में हमास आतंकियों के भी मारे जाने की आशंका है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़