यूपी के भाजपा अध्यक्ष ने मंत्री स्वतंत्र देव को बंधक बनाने वाले विधायक बृजभूषण को नोटिस जारी किया है और सात दिन के भीतर उनसे इस बारे में जवाब मांगा है।
ग्वाटेमाला की जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया है। यहां कैदियों ने करीब 46 सुरक्षाकर्मियों को ही बंधक बना लिया है।
मुंबई में हुए किडनैपिंग कांड के बाद लोगों को एक फिल्म याद आई है। 3 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी किडनैपिंग मामले से काफी मिलती-जुलती है।
मुंबई के पवई इलाके में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। आरोपी ने फिल्म ऑडिशन के बहाने बच्चों को बंधक बनाया था। पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया। मामला अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है।
मुंबई के रॉ स्टूडियो में 17 बच्चे सहित 19 लोगों को बंधक बनाने वाला शख्स पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई झड़प में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।
मुंबई के पवई इलाके में स्थित 'रॉ स्टूडियो' में एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया। यह घटना दिनदहाड़े स्टूडियो परिसर के भीतर हुई।
हमास ने शनिवार को इजरायल को 2 और बंधकों के शव सौंप दिए हैं। इस बीच अमेरिका ने हमास द्वारा फिलिस्तीनी नागरिकों पर हमले की योजना बनाए जाने का दावा किया है।
हमास द्वारा सीजफायर के समझौते के तहत सोमवार को जीवित बचे इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया गया है। इजरायली बंधकों की रिहाई पर PM मोदी का पहला बयान सामने आ गया है।
इजरायल-हमास युद्ध विराम की घोषणा के बाद गाजा से लेकर तेल-अवीव तक में जश्न है। बंधकों और कैदियों के परिवार अपनी की रिहाई की उम्मीद में खुशी मना रहे हैं।
हमास आतंकियों द्वारा एक इजरायली बंधक से सुरंग में अपनी ही कब्र खोदने के लिए मजबूर करते दिखाया गया है। इजरायली बंधक कई दिनों से भूखा दिख रहा है, जिससे उसका शरीर भी कंकाल हो चुका है।
झांसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लोन की किस्त नहीं चुकाने पर प्राइवेट बैंक के कर्मचारियों ने महिला को बंधक बना लिया।
ईरान से जंग के बीच गाजा में इजरायली सेना ने 3 बंधकों के शव बरामद किए हैं। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक पोस्ट में कहा-जब तक सभी बंधकों को जिंदा या मुर्दा वापस नहीं ला लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
कांगो की सेना ने विद्रोहियों की कब्जे में फंसे 40 विद्रोहियों को मुक्त कराने में सफलता पाई है। लंबे समय से इन दोनों पक्षों में संघर्ष का दौर जारी है।
पाकिस्तान में मंगलवार को बलूच आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। तो वहीं बीएलए का दावा है कि उसने 154 लोगों को अबतक बंधक बना रखा है।
जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने पाकिस्तानी सेना के दावों पर पानी फेर दिया है। मुक्त हुए बंधकों का कहना है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना ने नहीं छुड़ाया है, बल्कि बीएलए ने खुद से मुक्त किया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी दी है कि वह गाजा में जीवित इजरायली बंधकों और अन्य बंधकों के शवों को वापस लौटा दे। इसे ट्रंप की आखिरी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।
इजरायल और हमास के बीच गाजा युद्ध विराम के तहत आज बंधकों और कैदियों की परस्पर रिहाई होनी है। हमास बृहस्पतिवार को 4 इजरायली बंधकों के शव सौंपेगा। बदले में इजरायल को सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदी रिहा करने होंगे।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी के बाद हमास ने 5 और इजरायली बंधकों को शनिवार को रिहा कर दिया है। 2 दिन पहले हमास ने 4 इजरायली बंधकों के शव लौटाए थे। इससे इजरायल हमास से खफा हो गया है।
इजरायल अपने 4 बंधकों के शव मिलने से आग बबूला हो गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास ने इजरायली बंधकों की निर्मम हत्या की है। इसके लिए उसे भारी कीमत चुकानी होगी।
हमास ने जब 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था तो इस दौरान करीब 238 लोगों को बंधक बना लिया था। गाजा युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद हमास और इजरायल ने बंधकों और बंदियों की रिहाई शुरू की है। इसके तहत हमास ने 4 इजरायलियों के शव वापस किए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़