LOK SABHA ELECTIONS 2019
-
ये हैं देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी, दुखते घुटनों के बावजूद भी वोट डालने पहुंचे
आंखों से कम दिखने और दुखते घुटनों के बावजूद भारत के ‘‘प्रथम’’ मतदाता श्याम सरन नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने रविवार को मतदान केंद्र पहुंचे।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 02:33 PM IST -
विपक्षी दलों में गठबंधन की कोशिश तेज, चन्द्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी और शरद पवार से की दूसरे दौर की बातचीत
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 02:06 PM IST -
EXIT POLL 2019 LIVE: WB की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस-29 सीटें, बीजेपी-12, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान
Exit Poll के आंकड़ों से काफी हद तक यह साफ हो जाएगा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी या फिर किसी एक दल को पूर्ण बहुमत मिलेगा
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 10:50 PM IST -
पीएम मोदी की होगी वापसी या गठबंधन मारेगा बाजी, अब तक साफ नहीं
दिल्ली की सत्ता की चाबी किसके पास होगी, राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तेजी से कौंध रहा है। प्रधानमंत्री पद के लिए हमेशा की तरह मुफीद उत्तर प्रदेश होगा या सत्ता तक पहुंचने का रास्ता दक्षिण की मदद से खुलेगा, इसके अभी तक स्पष्ट संकेत नजर नहीं आ रहे। ताजा हालात के जो संकेत हैं, वे जुदा-जुदा हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 11:33 AM IST -
PM मोदी की केदारनाथ यात्रा पर मीडिया कवरेज को लेकर EC पहुंची TMC, कहा- आचार संहिता का है उल्लंघन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा की मीडिया कवरेज से TMC नाराज है। TMC ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा को आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म के बाद भी इतने बड़े स्तर पर मीडिया द्वारा कवर किया जाना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 11:17 AM IST -
7वें चरण की वोटिंग में भी पश्चिम बंगाल में हिंसा, गाड़ियां फूंकी और बम चले
ये पहला मौका नहीं है जब टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच बंगाल में हिंसा की खबरे आईं। इस लोकसभा चुनाव में पिछले छह चरणों में लगातार बंगाल हिंसा का केंद्र बना हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 10:40 AM IST -
केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद बोले पीएम मोदी, बाबा भोले का आशीर्वाद भारत पर बना रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद भारत और संपूर्ण मानव जाति पर बना रहे।
राष्ट्रीय | May 19, 2019, 10:18 AM IST -
साध्वी प्रज्ञा को पार्टी से बाहर निकालने पर विचार करे बीजेपी: नीतीश कुमार
इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव की अवधि को लेकर कहा कि इतने लंबे वक्त इलेक्शन नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे चरणों में चुनाव नहीं होने चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 10:02 AM IST -
केदारनाथ के बाद पीएम मोदी ने बद्रीनाथ में पूजा अर्चना की, काशी में आज है वोटिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के बाद रविवार को बद्रीनाथ मंदिर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। सुबह केदारनाथ के दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री बद्रीनाथ पहुंचे।
राष्ट्रीय | May 19, 2019, 11:13 AM IST -
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी, लेकिन अंसतोष भी दिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्थानीय लोगों का मानना है कि जिले में पिछले पांच साल में कई बदलाव आए हैं। वे कहते हैं कि पहले की तुलना में घाटों की साफ-सफाई कहीं ज्यादा है, रात के वक्त रोशनी की व्यवस्था अच्छी हुई है, शहर को हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए चार लेन की एक सड़क बन चुकी है और एक कैंसर अस्पताल बना है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 07:14 AM IST -
'किंगमेकर' मायावती शुगर मिल मामले में जांच के घेरे में
राज्य सरकार ने 21 सरकारी शुगर मिल की बिक्री मामले की जांच की संस्तुति कर दी है। सीबीआई ने नौ अप्रैल को दस्तावेजों की जांच और इस मामले में 25 अप्रैल को त्वरित जांच के लिए मामला दर्ज किया है।
राजनीति | May 19, 2019, 06:40 AM IST -
Lok Sabha Chunav 2019: आखिरी चरण में शाम 6 बजे तक 60.21 फीसदी मतदान, 73.05% के साथ पश्चिम बंगाल सबसे आगे
आज पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्यप्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 4 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 10:53 PM IST -
Exit Poll: अबकी बार किसकी सरकार? सबसे सटीक और सबसे पहले, 19 मई शाम 4 बजे से लगातार
लोकसभा चुनाव रविवार को खत्म होने जा रहे हैं, चुनाव खत्म होने के बाद देशभर में लोग 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार शुरू कर देंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 19, 2019, 12:00 AM IST -
वाराणसी में मोदी को काफिले के साथ यात्रा न करने दे निर्वाचन आयोग: कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन आयोग से कहा कि वह रविवार को वाराणसी में मतदान के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाहनों के काफिले के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं दे।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 11:32 PM IST -
बिहार: चुनाव प्रचार में नीतीश कुमार, सुमो से आगे रहे तेजस्वी यादव
लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर जीत और हार भले ही मतगणना के दिन 23 मई को तय होगा, परंतु प्रचार के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सभी नेताओं पर भारी पड़े हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 09:46 PM IST -
वाराणसी में मोदी के प्रति दीवानगी, लेकिन अंसतोष भी दिखा, जानिए क्या कहते हैं यहां के वोटर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्थानीय लोगों का मानना है कि जिले में पिछले पांच साल में कई बदलाव आए हैं। वे कहते हैं कि पहले की तुलना में घाटों की साफ-सफाई कहीं ज्यादा है, रात के वक्त रोशनी की व्यवस्था अच्छी हुई है...
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 09:19 PM IST -
ओमप्रकाश राजभर के बिगड़े बोल, कहा- BJP नेताओं को दस-दस जूते मारो
उत्तर प्रदेश सरकार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी रही पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं को जूते से पीटने के लिए कहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 08:20 PM IST -
मेरा PSO भाजपा को रिपोर्ट करता है, इंदिरा गांधी की तरह मेरा भी हो सकता है मर्डर: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी जान के पीछे पड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह ही उनकी भी हत्या हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 07:05 PM IST -
चुनाव आयोग में अनबन को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया यह बयान
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को चुनाव आयोग को लेकर हो रहे विवाद पर टिप्पणी से इनकार कर दिया और कहा कि चुनाव आयोग में अनबन की खबरें उसका आंतरिक मामला है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 05:21 PM IST -
मायावती का Tweet, क्या 1977 का रायबरेली दोहराएगा वाराणसी लोकसभा क्षेत्र?
बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए कहा कि क्या मोदी की उम्मीदवारी वाला लोकसभा क्षेत्र वाराणसी वर्ष 1977 में घटित रायबरेली वाली कहानी दोहराएगा?
लोकसभा चुनाव 2019 | May 18, 2019, 04:32 PM IST