1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. विपक्षी दलों में गठबंधन की कोशिश तेज, चन्द्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी और शरद पवार से की दूसरे दौर की बातचीत

विपक्षी दलों में गठबंधन की कोशिश तेज, चन्द्रबाबू नायडू ने राहुल गांधी और शरद पवार से की दूसरे दौर की बातचीत

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2019 02:06 pm IST,  Updated : May 19, 2019 02:06 pm IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और त‍ेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की।

CM N Chandrababu Naidu meets Rahul Gandhi and Sharad Pawar- India TV Hindi
CM N Chandrababu Naidu meets Rahul Gandhi and Sharad Pawar Image Source : PTI

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और त‍ेदेपा प्रमुख एन चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की। इस बातचीत का मकसद केन्द्र में गैर-भाजपाई सरकार के गठन के लिए समर्थन जुटाना है। इससे पहले नायडू शुक्रवार को दिल्ली आए थे जहां उन्होंने राहुल, पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव और भाकपा के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। 

इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की। रविवार की मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नायडू ने सपा और बसपा प्रमुखों से मुलाकात के बाद राहुल और पवार से दोबारा मुलाकात की है। सपा, बसपा अभी तक खुलकर विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नहीं आए हैं।

नायडू यह प्रयास इसलिये कर रहे हैं ताकि राजग के बहुमत के आकंड़े तक नहीं पहुंचने की सूरत में गैर राजग दलों को एक मंच पर लाकर अगली सरकार के गठन का दावा पेश किया जा सके। तेदेपा प्रमुख नायडू इससे पहले भी विपक्ष के विभिन्न नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं।

नायडू की तेदेपा भी पहले राजग का हिस्सा थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसने गठबंधन छोड़ दिया था। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को अगली सरकार बनाने का पूरा भरोसा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024