PUNJAB
-
पंजाब: मरे हुए आदमी के नाम पर पास करा लिया लोन, पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक के 5 लोगों को पकड़ा
ममत व्यक्ति गुलजार सिंह के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सतर्कता ब्यूरो ने जांच की। आरोपियों की पहचान सहायक पंजीयक युद्धवीर सिंह, क्लर्क कम कैशियर रविंदर सिंह, रिटायर्ड कैशियर मंजीत सिंह और रिटायर्ड मैनेजर अवतार सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है।
पंजाब | Jul 23, 2024 08:59 pm IST -
जालंधर में 2.5 करोड़ की विदेशी करेंसी ले जा रहा शख्स गिरफ्तार, कोई सबूत नहीं दिखा पाया आरोपी
जांच में पता चला है कि कार होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ गांधी के नाम पर है। कार चालक के पास बरामद नकदी के कोई कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। गिरफ्तारी के दौरान कार चालक और पुलिस अधिकारी के बीच विवाद भी हुआ।
पंजाब | Jul 22, 2024 10:44 pm IST -
Advertisement
-
बम विस्फोट की धमकी से उड़े पुलिस के होश, जांच में सामने आई ऐसी बात, जानकर माथा पकड़ लेंगे आप
बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने गहराई से जांच की क्योंकि मामला गंभीर था। इसके बाद सामने आया कि दुकान के सामने खड़ी एसयूवी को हटवाने के लिए दुकान मालिक ने अफवाह फैलाई थी।
पंजाब | Jul 21, 2024 09:52 pm IST -
नहाने गए सरपंच को डूबता देख 2 दोस्तों ने लगाई छलांग, तीनों डूब गए, परिजनों ने बताई पूरी बात
पंजाब के गुरदासपुर जिले में नहर में नहाने गए सरपंच को डूबने से बचाने की कोशिश में उनके दो दोस्तों की भी जान चली गई। गहन तलाशी अभियान के बाद शनिवार की सुबह एक शख्स का शव बरामद हुआ।
पंजाब | Jul 20, 2024 02:47 pm IST -
Advertisement
-
अकाली दल के पूर्व विधायक के बेटे से जुड़ी शराब कंपनी के खिलाफ ईडी की छापेमारी, 78 लाख कैश बरामद
स्थानीय लोगों और किसानों द्वारा कंपनी के खिलाफ आंदोलन के बाद जनवरी, 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कारखाने को तत्काल बंद करने का आदेश दिया था। ईडी ने गौतम मल्होत्रा को पिछले साल फरवरी में दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
पंजाब | Jul 19, 2024 10:42 pm IST -
पानी के विवाद को लेकर बाप-बेटे की हत्या फिरोजपुर, 315 बोर की बंदूक से बरसाई गोलियां
जलालाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अचरू शर्मा ने कहा कि आरोपियों ने 315 बोर की बंदूक समेत दो हथियारों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब | Jul 19, 2024 10:23 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश! अमृतसर से पकड़ा गया बब्बर खालसा का विदेशी आतंकी
पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर से बब्बर खालसा इंटरनेशनल के एक विदेशी आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से संभावित टारगेट किलिंग्स को टाल दिया गया है।
पंजाब | Jul 18, 2024 12:25 pm IST -
पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के तीन गुर्गे अरेस्ट, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
हरचरणजीत ने बताया कि उसे प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक सदस्य को खत्म करने में गुरप्रीत और मनिंदर की मदद करने का जिम्मा सौंपा गया था। गैंगस्टर मन्ना वर्तमान में रूपनगर जेल में बंद है।
पंजाब | Jul 17, 2024 10:08 pm IST -
Advertisement
-
UP: प्रेशर कुकर से पत्नी की हत्या करने के 16 साल बाद गिरफ्तार हुआ पति, पुलिस ने पंजाब से ऐसे दबोचा
पुलिस ने हत्यारे पति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये के इनाम भी रखा हुआ था। हत्यारे पति का नाम संजय कुर्मी है, जो कि बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है।
उत्तर प्रदेश | Jul 16, 2024 05:24 pm IST -
"शंभू बॉर्डर खुलने का कर रहे इंतजार", किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान
किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि शंभू बॉर्डर खुलते ही किसान दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सामान इकट्ठा करने में समय लगेगा।
पंजाब | Jul 16, 2024 02:54 pm IST -
Advertisement
-
बागी नेताओं ने बढ़ाई सुखबीर सिंह की मुश्किलें, अकाल तख्त के जत्थेदार ने मांगा लिखित स्पष्टीकरण
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष को 15 दिनों के भीतर व्यक्तिगत रूप से अकाल तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित होकर आरोपों का लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है।
पंजाब | Jul 15, 2024 11:25 pm IST -
पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़े दो गैंगस्टर, 12 घंटे के अंदर 2 मामले सुलझे
पंजाब पुलिस डीआईजी के अनुसार पटियाला पुलिस ने राजपुरा के बनूर से दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। वे कल देर रात राजपुरा-पटियाला टोल प्लाजा और राजपुरा में एक शराब की दुकान पर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में शामिल थे।
पंजाब | Jul 14, 2024 05:29 pm IST -
Advertisement
-
अमृतसर रेलवे स्टेशन से 1 KM दूर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, पता चलते ही यात्रियों के बीच मचा हड़कंप
अमृतसर-हावड़ा मेल के एक डिब्बे में शनिवार शाम आग लग गई। दिल्ली जा रही ट्रेन धीमी गति से चल रही थी, तभी अमृतसर के जोरा फाटक के पास एक डिब्बे में आग लग गई।
पंजाब | Jul 14, 2024 10:36 am IST -
पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर पर BSF ने ड्रोन को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बीएसएफ जवानों ने पंजाब के फाजिल्का जिले में ड्रोन को मार गिराया और ड्रोन से पिस्तौल बरामद की। ड्रोन चीन का निर्मित है। इससे पहले भी कई ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं।
पंजाब | Jul 13, 2024 10:36 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट: जालंधर वेस्ट सीट पर AAP के मोहिंदर भगत जीते, दूसरे स्थान पर रही BJP
पंजाब की एक सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। कुल 13 चरणों में हुई मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट सीट पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल रहे।
पंजाब | Jul 13, 2024 02:10 pm IST -
अमृतपाल सिंह के भाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक अन्य साथी के साथ पकड़ा; जानें वजह
हाल ही में सांसद पद की शपथ लेने वाले अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। बता दें कि अमृतपाल सिंह फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
पंजाब | Jul 12, 2024 01:58 pm IST -
Advertisement
-
5 साल बाद बहाल हुई IPS अधिकारी की नौकरी, प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी का था आरोप
वर्ष 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी के मामले में उमरानंगल को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब गृह मंत्रालय ने उनकी सेवा बहाल करने का आदेश दिया है।
पंजाब | Jul 11, 2024 11:33 pm IST -
CM मान ने किसान आंदोलन में मारे गए लोगों के सात परिवारों को दिए नियुक्ति पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के परिवारों से वादा किया था कि उनको सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाएगा।
पंजाब | Jul 10, 2024 10:33 pm IST -
बीजेपी के तीन सिख नेताओं को मिले धमकी भरे पत्र, बताया गया- गद्दार
पंजाब में सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के तीन नेताओं को धमकी भरे पत्र मिले हैं। ये धमकी भरे पत्र भाजपा नेता- परमिंदर सिंह बराड़, मनजिंदर सिंह सिरसा और तजिंदर सिंह सरन के नाम से है।
पंजाब | Jul 10, 2024 06:52 am IST -
खाड़ी के देशों से जान बचाकर घर लौटी विधवा मां की बेटी, सुनाई दर्दनाक आपबीती
पंजाब की एक लड़की खाड़ी देशों से जान बचाकर लौटी है। लड़की ने परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए खाड़ी देश का रुख किया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसे एजेंटों ने बेच दिया है।
पंजाब | Jul 09, 2024 07:27 am IST