1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: प्रेशर कुकर से पत्नी की हत्या करने के 16 साल बाद गिरफ्तार हुआ पति, पुलिस ने पंजाब से ऐसे दबोचा

UP: प्रेशर कुकर से पत्नी की हत्या करने के 16 साल बाद गिरफ्तार हुआ पति, पुलिस ने पंजाब से ऐसे दबोचा

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 16, 2024 05:18 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 05:24 pm IST

पुलिस ने हत्यारे पति को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये के इनाम भी रखा हुआ था। हत्यारे पति का नाम संजय कुर्मी है, जो कि बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। शादी के बाद अवैध संबंध के संदेह में शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने फरार होने के 16 साल बाद हत्यारे पति को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

पत्नी की हत्या के बाद साल 2008 से था फरार

नोएडा पुलिस ने बताया कि बिहार के रहने वाले 55 साल के आरोपी संजय कुर्मी को सोमवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। बिहार के नालंदा जिले के मारी गांव का रहने वाला संजय कुर्मी 5 दिसंबर 2008 से फरार था। वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। 

पत्नी के सिर पर किया प्रेशर कुकर से हमला 

संजय कुर्मी को अपनी पत्नी पर शादी के बाद अवैध संबंध होने का संदेह था। इस शक पर संजय कुर्मी ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रेशर कुकर से हमला करके और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या का मामला साल 2008 में नोएडा फेज-2 थाने में दर्ज किया गया था।

25 हजार का था इनामी

उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह कई राज्यों में वेश-भूषा बदल कर रह रहा था। पुलिस ने कहा कि कई प्रयासों के बाद नोएडा फेज-2 पुलिस स्टेशन की टीम ने उसे सोमवार को पंजाब के अमृतसर जिले से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे संजय कुर्मी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एजेंसी-इनपुट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।