S JAISHANKAR
-
जयशंकर की सुरक्षा में चूक का मामला, भारत की कड़ी आपत्ति के बाद ब्रिटेन ने भी कहा-'ऐसी गलती अस्वीकार्य'
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर ब्रिटेन भी गंभीर हो गया है। ब्रिटेन ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई ऐसी चूक अस्वीकार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
यूरोप | Mar 06, 2025 06:28 pm IST -
ब्रिटेन में एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, भारत सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
ब्रिटेन की यात्रा के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। भारत सरकार ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रीय | Mar 06, 2025 12:34 pm IST -
Advertisement
-
जयशंकर ने क्यों की डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ, ट्रैरिफ विवाद के बीच भारत-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप बहुध्रुवीय व्यवस्था को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, इससे भारत के हित प्रभावित नहीं होंगे, बल्कि यह हमारे अनुकूल होगा।
अमेरिका | Mar 06, 2025 10:52 am IST -
'PoK मिलते ही खत्म हो जाएगा कश्मीर विवाद', एस जयशंकर ने दिया बयान
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों लंदन के दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित करने को लेकर किए गए भारत सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि पीओके के मिलने के साथ ही कश्मीर मुद्दा पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
यूरोप | Mar 06, 2025 08:28 am IST -
Advertisement
-
लंदन आना-जाना होगा और आसान, ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर से मिले जयशंकर, दिया पीएम मोदी का ये संदेश
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, रक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए एस जयशंकर 6 दिनों की विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच आवाजाही को और आसान बनाने पर चर्चा हुई।
यूरोप | Mar 05, 2025 11:36 am IST -
विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे लंदन, UK और आयरलैंड के 6 दिवसीय दौरे में होनी है कई बड़ी डील
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के 6 दिवसीय दौरे की मंगलवार से शुरुआत कर चुके हैं। आज वह यूके पहुंच गए। दोनों देशों के साथ वह कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता करेंगे।
यूरोप | Mar 04, 2025 03:26 pm IST -
Advertisement
-
USAID मामले पर विदेश मंत्री जयशंकर का बयान, 'अमेरिका की ओर से दी गई सूचना चिंताजनक, सरकार कर रही जांच'
विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका से यह संकेत मिल रहे हैं कि कुछ गतिविधियां दुर्भावनापूर्ण थीं। इसलिए इस पर निश्चित रूप से गौर किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय | Feb 23, 2025 07:08 am IST -
'ध्रुवीकृत' विश्व में G-20 की अखंडता के लिए भारत-चीन सहयोग जरूरी, जोहान्सबर्ग में बोले जयशंकर
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस संगठन की अखंडता बनाये रखने के लिए भारत-चीन सहयोग को जरूरी बताया है। जोहांसबर्ग में जयशंकर ने कहा कि इस मंच की वजह से दोनों देशों को तनावपूर्ण संबंधों पर बातचीत का मौका मिला।
अन्य देश | Feb 21, 2025 10:58 pm IST -
Advertisement
-
भारत-चीन के बीच LAC को लेकर जोहांसबर्ग में बड़ी बैठक, जयशंकर के साथ विदेश मंत्री वांग यी की 30 मिनट तक वार्ता
भारत-चीन के बीच जोहांसबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई है। इससे दोनों देशों के संबंधों में आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिल सकते हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीनी समकक्ष वांग यी से मिलने की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं।
अन्य देश | Feb 21, 2025 07:30 pm IST -
G-20 Summit: जोहान्सबर्ग में सिंगापुर और ब्राजील के समकक्षों से मिले जयशंकर, कई मुद्दों पर हुई बात
विदेश मंत्री एस जयशंकर दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राजील, सिंगापुर समेत कई अन्य देशों के समकक्षों के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता की।
अन्य देश | Feb 20, 2025 07:27 pm IST -
Advertisement
-
विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष से की बात, एक्स पर शेयर की तस्वीर
भारत ने म्यूनिख शिखर सम्मेलन से इतर अपने कई मित्र देशों से द्विपक्षीय वार्ता की। इनमें ईरान भी शामिल है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के समकक्ष अराघची से बातचीत की। इस दौरान व्यापार, ऊर्जा, तेल और पेट्रोलियम समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग को लेकर बात हुई।
यूरोप | Feb 16, 2025 06:24 pm IST -
भारत-ओमान ने व्यापार और निवेश में लिया नया संकल्प, विदेश मंत्री जयशंकर और अलबुसैदी में हुई वार्ता
भारत-ओमान के बीच व्यापार, ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय वार्ता हुई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के समकक्ष अलबुसैदी से इस बारे में बातचीत की है।
यूरोप | Feb 16, 2025 05:47 pm IST -
Advertisement
-
भारत, यूरोप और अमेरिका से इजरायल को जोड़ने का क्या है ट्रंप का प्लान; जयशंकर और सार ने की अहम वार्ता
इजरायल को भारत, यूरोप और अमेरिका से जोड़ने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अलग और विशेष प्लान बनाया है। पीएम मोदी की हालिया यात्रा के दौरान उन्होंने यह प्लान साझा किया था।
अन्य देश | Feb 16, 2025 02:49 pm IST -
जयशंकर ने अब अमेरिकी सीनेटर को किया लाजवाब, जानें किस बात पर कर दी बोलती बंद
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लोटकिन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक भारत 80 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है, और उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का उदाहरण दिया।
यूरोप | Feb 15, 2025 09:45 pm IST -
Advertisement
-
म्यूनिख सम्मेलन में जयशंकर का पश्चिमी देशों पर तगड़ा कटाक्ष, कहा-"जो कहते हो, वही करो"
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख के सुरक्षा सम्मेलन में दुनिया के सामने लोकतंत्र की ताकत का महत्व बताया है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों की कथनी और करनी में अंतर होने पर लपेटा भी है।
यूरोप | Feb 15, 2025 06:13 pm IST -
बांग्लादेश और भारत में तनाव के बीच होने वाली है पहली उच्च स्तरीय वार्ता, मस्कट में जयशंकर के साथ हो सकती है बैठक
भारत और बांग्लादेश के बीच कई महीने से जारी तनाव को कम करने के प्रयासों के मद्देजनर दोनों देशों में अगले कुछ दिनों में उच्च स्तरीय वार्ता हो सकती है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सलाहकार मस्कट में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक कर सकते हैं।
एशिया | Feb 10, 2025 07:17 pm IST -
Advertisement
-
Rajat Sharma's Blog | डिपोर्ट करो, पर बेड़ी-हथकड़ियां क्यों?
जिन लोगों को डिपोर्ट किया गया, उनमें से ज्यादातर लोगों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्हें एजेंट ने धोखा दिया, एजेंट को पैसा देने के लिए किसी ने कर्ज लिया, किसी ने जायदाद बेची, किसी ने अपना घर गिरवी रख दिया।
राष्ट्रीय | Feb 07, 2025 05:32 pm IST -
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर विदेश मंत्री ने संसद में दिया बयान, जानें क्या कहा
अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों पर राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए।
राष्ट्रीय | Feb 06, 2025 02:45 pm IST -
विदेश जाने पर दिल्ली को लेकर क्या बात छिपाते हैं जयशंकर? जिसे बताने पर उन्हें आती है शर्म, AAP सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह जब भी विदेश जाते हैं तो दिल्ली को लेकर कौन सी चीज उन्हें शर्मिंदगी महसूस कराती है।
दिल्ली | Feb 02, 2025 08:50 am IST -
India-UAE के बीच रणनीतिक साझेदारी हासिल करेगी नया मुकाम, डिप्टी पीएम से जयशंकर ने की कई मुद्दों पर बात
भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी अब नई ऊंचाई हासिल करने वाली है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी को नया मुकाम देने को लेकर दुबई के शहजादे और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद से मुलाकात की है।
अन्य देश | Jan 30, 2025 07:42 am IST