1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन में एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, भारत सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ब्रिटेन में एस जयशंकर की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, भारत सरकार ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 06, 2025 11:58 am IST,  Updated : Mar 06, 2025 12:34 pm IST

ब्रिटेन की यात्रा के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। भारत सरकार ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक।- India TV Hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक। Image Source : PTI

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। मंगलवार को जयशंकर ब्रिटेन पहुंचे और प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर से मुलाकात की। हालांकि, ब्रिटेन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ब्रिटेन यात्रा के दौरान एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक की निंदा की है।

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक को लेकर गुरुवार को भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- ‘‘हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना के फुटेज देखे हैं। हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की, उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं।’’

ब्रिटेन को दायित्व निभाने की सलाह

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अलगाववादियों और चरमपंथियों पर निशाना साधते हुए ब्रिटेन की सरकार को भी अपने दायित्वों को निभाने को कहा है। जायसवाल ने कहा- ‘‘हम ऐसे तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि ऐसे मामलों में मेजबान सरकार अपने कूटनीतिक दायित्वों का पूरी तरह से पालन करेगी।’’ आपको बता दें कि इस घटना के संबंध में पूरे विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

क्या है UK-आयरलैंड की यात्रा का मकसद? 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिटेन और आयरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मंगलवार को लंदन पहुंचे हैं। उनकी ये यात्रा 6 दिनों की होगी। ब्रिटेन यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर से मुलाकात की है और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग तथा रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ब्रिटेन के दृष्टिकोण संबंधी मुद्दे रहे। इसके बाद जयशंकर ने अपने समकक्ष डेविड लैमी से मुलाकात की और मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) वार्ता, रणनीतिक समन्वय और राजनीतिक सहयोग पर बातचीत की।

ये भी पढ़ें-  'PoK मिलते ही खत्म हो जाएगा कश्मीर विवाद', एस जयशंकर ने दिया बयान

यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, बब्बर खालसा के आतंकी को किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत