INDIA-TV
-
केदारनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5 बजे खोले गए
भगवान केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद आज सुबह 5 बजे खोल दिए गए।
न्यूज़ | May 17, 2021 07:48 am IST -
गोवा में भारी बारिश के कारण पणजी में जड़ से उखड़े पेड़
चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया, “इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 (मई) की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा।’’ आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
न्यूज़ | May 16, 2021 04:00 pm IST -
Advertisement
-
देखिये पिछले 24 घंटे में कितने लोगों ने दी कोरोना को मात
नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 311170 नए केस दर्ज किए गए हैं, जिस वजह से देश के कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 24684077 दर्ज किया गया है। हालांकि कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 18.32 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं और इसमें 3.11 लाख लोग पॉजिटिव आए हैं, यानि देश में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट घटकर 16.97 प्रतिशत रह गया है।
न्यूज़ | May 16, 2021 02:49 pm IST -
गांवों में संक्रमण रोकना हमारा लक्ष्य: CM योगी आदित्यनाथ
सीएम रविवार सुबह गौतम बुद्ध नगर जिला पहुंचे और उन्होंने मीडियाकर्मियों के लिए लगाए गए टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया।
न्यूज़ | May 16, 2021 02:20 pm IST -
Advertisement
-
भारत में 3,11,170 नए COVID मामले आए सामने
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीरे धीरे शांत होने लगी है, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में न सिर्फ कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आई है बल्कि कोरोना के एक्टिव मामलों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 55344 की कमी आई है और अब देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले घटकर 3618458 दर्ज किए गए हैं।
न्यूज़ | May 16, 2021 12:00 pm IST -
'तौकते' तूफान: पांच राज्यों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार शाम में कहा कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कहा कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।
न्यूज़ | May 16, 2021 10:20 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली से लेकर मुंबई तक वक्सीनशन पर देखिये ग्राउंड रिपोर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जो लॉकडाउन लगाया हुआ है उसका असर दिखने लगा है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मामले पहले के मुकाबले कम हो रहे हैं। तो वही वक्सीनशन भी चल रहा है।
न्यूज़ | May 13, 2021 03:34 pm IST -
Delhi: 24 घंटे में 10,400 मामले, पॉजिटिविटी रेट 14% हुआ और ऑक्सीजन की जरूरत भी घटी
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जो लॉकडाउन लगाया हुआ है उसका असर दिखने लगा है। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के मामले पहले के मुकाबले कम हो रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के 10400 मामले दर्ज किए गए हैं और दिल्ली का कोरोना पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 14 प्रतिशत तक आ गया है।
न्यूज़ | May 13, 2021 03:00 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर प्रदेश कोरोना की लड़ाई डट कर लड़ रहा है
प्रदेश में 1.43 करोड़ टीके 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को और 2,65,745 टीके 18-45 वर्ष के लोगों को अभी तक लगाए गए हैं। दूर दराज के केंद्रों की आवश्यकता के लिए हम लोगों ने प्रदेश के अंदर अब तक 20,000 से अधिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
न्यूज़ | May 13, 2021 02:40 pm IST -
Vaccine: भारतीय राज्यों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लड़ने के लिए छोड़ा गया- केजरीवाल
केंद्र सरकार पर तंज कस्ते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर लिखा भारतीय राज्यों को वैक्सीन के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है,वैक्सीन के लिए राज्य आपस में लड़ते नजर आ रहे है
न्यूज़ | May 13, 2021 02:40 pm IST -
Advertisement
-
कोविड गाइडलाइन्स की पटना के बाजार में उड़ी जमकर धज्जियां
बिहार की राजधानी पटना कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन लोगो के अंदर जरा भी दर नहीं देखने को मिल रहा है पटना के बाजार में कोविड गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई गई
न्यूज़ | May 13, 2021 01:34 pm IST -
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने उन्नाव की घटना पर चिंता व्यक्त की
पूर्वी यूपी और बिहार में गंगा नदी में संदिग्ध कोविड रोगियों के शवों को तैरते हुए देखे जाने के चार दिन बाद, एक रिपोर्ट से पता चला है कि उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे दो स्थानों पर कई शव रेत में दफन किए गए हैं। दो स्थानों पर स्थानीय लोगों ने दफन शवों को देखा। संयोग से, अधिकांश शव केसरिया कपड़े में लिपटे हुए थे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ये शव कोविड रोगियों के हैं। उन्नाव के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा, "कुछ लोग शव नहीं जलाते बल्कि नदी के पास रेत में दफन कर देते हैं। जानकारी मिलने के बाद, मैंने अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया है। मैंने उनसे जांच के बाद कार्रवाई करने के लिए कहा है।" शवों को मुख्य रूप से हाजीपुर इलाके के रौतापुर गंगा घाट पर दफनाया गया था।
न्यूज़ | May 13, 2021 01:40 pm IST -
Advertisement
-
एक्सपर्ट्स से जानिए बच्चों के लिए COVID टीकाकरण क्यों महत्वपूर्ण है
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान देश में कई जगहों पर बच्चों के कोरोना से संक्रमित होने के मामले बढ़े हैं, ऐसे में बच्चों के लिए भी कोरोना वैक्सीन की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए देश के दवा रेग्युलेटर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने पूर्ण रूप से देश में विकसित की गई कोरोना वैक्सीन Covaxin के बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है।
न्यूज़ | May 13, 2021 01:00 pm IST -
देखिये क्या है कोरोनावायरस से लड़ने का पीएम मोदी का एक्शन प्लान
कोरोना की खिफाल यह जंग अभी जारी है, देखिये कैसे कशी पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ रहा है यह लड़ाई
न्यूज़ | May 13, 2021 11:40 am IST -
Advertisement
-
मुफ्त टीकाकरण के लिए विपक्षी नेताओं ने लिखा PM को पत्र
12 विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर कोरोना से मुकाबला करने के उपायों का सुझाव दिया।मुफ्त सामूहिक टीकाकरण अभियान चलाने की मांग की
न्यूज़ | May 13, 2021 08:44 am IST -
अलीगढ़ विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवाई है इसी की समीक्षा के आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ विश्विद्यालय का दौरा करेंगे
न्यूज़ | May 13, 2021 08:20 am IST -
Advertisement
-
दिल्ली सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण पर लगाई रोक
कोवाक्सिन स्टॉक खत्म हो जाने के बाद दिल्ली सरकार ने 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण पर रोक लगा दी, यह हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं है बल्कि कई और राज्यों में यही हालत है
न्यूज़ | May 13, 2021 08:18 am IST -
डॉक्टर डिंपल अरोड़ा ने हारी कोविड -19 की लड़ाई, पति ने शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो आज कल बहुत वायरल है जिस में एक महिला लोगो से कोरोना को हलके में ना लेने की अपील कर रही है वो महिला डॉक्टर डिंपल अरोड़ा है जिन्होंने कोविड -19 की लड़ाई लड़ी लेकिन जीत नहीं पायी डिंपल का यह वीडियो उनके पति ने शेयर किया है
न्यूज़ | May 12, 2021 03:09 pm IST -
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने covid-19 vaccine के बाहर भेजे जाने पर दी सफाई
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत की ओर से पड़ोसी देशी को मदद के लिए वैक्सीन भेजी गई क्योंकि पड़ोसी को सुरक्षित करना भी हमारी जिम्मेवारी है। संबित ने आरोप लगाया कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है।
न्यूज़ | May 12, 2021 06:58 pm IST -
दिल्ली में कोविड -19 साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 372 एफआईआर हुई दर्ज
दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की कालाबाजारी हावी रही, तो वहीं हॉस्पिटल में बेड दिलाने के नाम पर भी जमकर फ्रॉड हुए.
न्यूज़ | May 12, 2021 02:00 pm IST