1. Hindi News
  2. वीडियो
  3. न्यूज़
  4. Top 9 News:असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुत्व के नारे पर RSS प्रमुख पर साधा निशाना
Published : Jul 05, 2021 10:02 am IST,  Updated : Jul 05, 2021 10:20 am IST

Top 9 News:असदुद्दीन ओवैसी ने हिंदुत्व के नारे पर RSS प्रमुख पर साधा निशाना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है और मुसलमानों को ‘‘डर के इस चक्र में’’ नहीं फंसना चाहिए कि भारत में इस्लाम खतरे में है। वह राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा यहां ‘हिन्दुस्तानी प्रथम, हिन्दुस्तान प्रथम’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों में इस आधार पर अंतर नहीं किया जा सकता कि उनका पूजा करने का तरीका क्या है। आरएसएस प्रमुख ने लिंचिंग (पीटकर मार डालने) की घटनाओं में शामिल लोगों पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘वे हिन्दुत्व के खिलाफ हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों के खिलाफ लिंचिंग के कुछ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisement