समाजवादी पार्टी ने आज अपने दो शीर्ष नेताओं की सीटों की घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ की सीट से चुनाव लड़ेंगे। पिछले चुनाव में मुलायम सिंह यादव इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा हेमा मालिनी समेत 9 फिल्मी सितारे ओडिशा में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लोकसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। सिद्धू अपनी हाजिर-जवाबी और बेबाक शैली के लिए मशहूर हैं।
वर्तमान में क्या किसी नेता की डिमांड मोदी से ज्यादा है? क्या कांग्रेस में राहुल गांधी से ज्यादा डिमांड वाला कोई है? इन सवालों के जवाब पर बहस हो सकती है। लेकिन, बहस को किनारे कर थोड़ा आगे निकलते हैं और तेलंगाना में इसका जवाब ढूंढते हैं।
लिस्ट में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे नंबर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का नाम है। इनके अलावा 10 बड़े केंद्रीय मंत्री और 4 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस लिस्ट में शामिल हैं
संपादक की पसंद