TECH NEWS IN HINDI
-
Google ने पेश किया Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम, यूजर्स को मिलेंगे AI के एडवांस फीचर्स
टेक जायंट गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर दिया है। गूगल के इस नए ओएस का नाम Android XR है। गूगल के इस ओएस की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को AI का सपोर्ट दिया गया है।
न्यूज़ | Dec 14, 2024, 12:06 PM IST -
इस साल वाट्सऐप में जुड़े ये नए फीचर, पूरी तरह बदल गया चैटिंग का अंदाज
वाट्सऐप में इस साल कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिसकी वजह से ऐप पर चैटिंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। ये फीचर्स यूजर्स के लिए कई मायनों में फायदेमंद हैं। AI से लेकर कस्टम लिस्ट जोड़े जाने से ऐप का यूज चैटिंग के साथ-साथ कई और चीजों के लिए किया जा सकता है।
न्यूज़ | Dec 18, 2024, 09:20 PM IST -
Year Ender 2024: भारतीय बाजार में इस साल लॉन्च हुए ये धांसू फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, सैमसंग-गूगल का जमकर रहा क्रेज
2024 में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मामले में भारतीय बाजार में इस साल जमकर हो हल्ला रहा। सैमसंग, गूगल जैसी कई सारी टेक कंपनियों ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश किया। आइए आपको इस साल लॉन्च हुए धांसू फोल्डेबल फोन्स के बारे में डि
न्यूज़ | Dec 18, 2024, 05:53 PM IST -
ये 1.5 टन Split AC सर्दियों में रूम को झट से कर देते हैं गर्म, सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका
सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दिया है और ऐसे में लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। आपको बता दें कि गर्मी से राहत देने वाला एयर कंडीशनर आपको ठंड से भी बचा सकता है। मार्केट में कई सारे ऐसे 1.5 टन स्प्लिट एसी मौजूद हैं जो Hot and Cold फीचर के साथ आते हैं।
न्यूज़ | Dec 12, 2024, 01:11 PM IST -
Airplane टेक ऑफ से पहले मोबाइल में क्यों लगाते हैं Flight Mode, जान लें असली कारण
एयरप्लेन में जब भी टेक ऑफ होता है तो उसमें मौजूद फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों से मोबाइल फोन को बंद करने या फिर उसे फ्लाइट मोड में सेट करने के लिए कहते हैं। अब इसको लेकर एक पायलट ने सोशल मीडिया में जानकारी शेयर की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर प्लेन में फोन क्यों बंद किया जाता है।
न्यूज़ | Dec 12, 2024, 09:47 AM IST -
7000 रुपये से कम कीमत में 50MP कैमरा और वर्चुअल रैम वाला धांसू स्मार्टफोन, Lava के नए फोन सेल हुई शुरू
10 हजार रुपये के अंदर एक बेस्ट बजट स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। लावा का लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava O3 Pro अमेजन पर लिस्ट हो चुका है। इस स्मार्टफोन की सेल भी शुरू हो चुकी है। इसमें आपको बेहद कम प्राइस में दमदार फीचर्स दिए गए हैं।
न्यूज़ | Dec 12, 2024, 08:21 AM IST -
Jio, Airtel, BSNL और Vi की मोहलत हुई खत्म, करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत
Jio, Airtel, BSNL और Vi के लिए काम की खबर है। TRAI ने टेलिकॉम ऑपरेटर्स को OTP मैसेज ट्रेसेबिलिटी के नियम को लागू करने जा रहा है। इसकी मदद से स्पैम और फेक मैसेज से परेशान करोडों मोबाइल यूजर्स को बड़ी मदद मिलने वाली है।
न्यूज़ | Dec 10, 2024, 08:00 AM IST -
WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया नया फीचर, बदलेगा चैटिंग एक्सपीरियंस
WhatsApp आज के समय में सबसे जरूरी इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है। अपने 4 बिलियन से अधिक यूजर्स के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। वॉट्सऐप की तरफ से iPhone यूजर्स के लिए नया फीचर रोल आउट कर दिया गया है।
न्यूज़ | Dec 09, 2024, 06:47 PM IST -
चलती बाइक में स्मार्टफोन ब्लास्ट होने से शख्स की मौत, कहीं आपके पास तो नहीं है ये फोन
स्मार्टफोन ब्लास्ट का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में बाइक सवार शख्स की स्मार्टफोन ब्लास्ट होने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने एक महीने पहले ही नया स्मार्टफोन खरीदा था। अगर आप भी स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए।
न्यूज़ | Dec 09, 2024, 05:14 PM IST -
Redmi Note 14 5G सीरीज की धाकड़ एंट्री, लॉन्च हुए 3 तगड़े स्मार्टफोन्स, देखें प्राइस लिस्ट और फीचर्स
अगर आप शाओमी के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। शाओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 14 5G को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में कंपनी ने 3 स्मार्टफोन्स बाजार में लॉन्च किए हैं। तीनों स्मार्टफोन्स में आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं।
टेक्नोलॉजी | Dec 09, 2024, 04:02 PM IST -
BSNL पर करना है पोर्ट तो पहले FRC के बारे में जान लें, इसके बिना शुरू नहीं होगा कनेक्शन
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। अगर आप बीएसएनएल पर अपना नंबर पोर्ट करने जा रहे हैं तो आपको कंपनी के FRC रिचार्ज प्लान्स के बारे में जरूर जानना चाहिए।
न्यूज़ | Dec 09, 2024, 12:57 PM IST -
कल से लागू होगा TRAI का मैसेज ट्रेसेबिलिटी नियम, Jio, Airtel, Vi और BSNL के लिए बड़ी खबर
Jio, Airtel, BSNL और Vi यूजर्स के लिए काम की खबर है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI 11 दिसंबर से मैसेज Traceability को लागू करने जा रही है। इस नियम के लागू होने के बाद मोबाइल में आने वाले मैसेज का सोर्स आसानी से पता लगाया जा सकेगा।
न्यूज़ | Dec 10, 2024, 02:09 PM IST -
Lava Agni 3 5G 128GB के दाम में कटौती, सस्ते में खरीदने का शानदार मौका
नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। लावा ने कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में Lava Agni 3 5G को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले के साथ आता है। अमेजन ने इस तगड़े फोन की कीमतों में कटौती कर दी है।
टेक्नोलॉजी | Dec 08, 2024, 06:38 PM IST -
Jio के नए सस्ते फोन की डिटेल आई सामने! मुकेश अंबानी जल्द कर सकते हैं लॉन्च
अगर आप अपने लिए एक बजट फ्रेंडली नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जियो जल्द ही एक नया फोन लॉन्च कर सकती है। लीक्स की मानें तो रिलायंस जियो इस समय एक नए फीचर फोन पर काम कर रहा है। सस्ते फीचर में आपको 4G कनेक्टिविटी की सुविधा दी जाएगी।
न्यूज़ | Dec 08, 2024, 04:42 PM IST -
Redmi के इस फोन का गर्म पानी भी नहीं बिगाड़ पाएगा कुछ, कल होने जा रहा है लॉन्च
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी भारत में धमाल मचाने जा रही है। रेडमी 9 दिसंबर को Redmi Note 14 5G को लॉन्च करने जा रही है। रेडमी इस सीरीज में तीन धमाकेदार स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा की तरह 200MP कैमरे वाला फोन भी मिलने वाला है।
न्यूज़ | Dec 08, 2024, 03:19 PM IST -
वॉटर हीटर रॉड का कर रहें हैं इस्तेमाल तो ध्यान रखें ये बात, एक गलती और पड़ जाएंगे लेने के देने
सर्दियों के मौमस में ठंड से बचने के लिए अधिकांश घरों में पानी को गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड यानी वॉटर हीटर रॉड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपने भी इसे यूज करना शुरू कर दिया है तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि हमारी थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है।
टिप्स और ट्रिक्स | Dec 08, 2024, 02:11 PM IST -
एलन मस्क ने X यूजर्स को दिया तोहफा, Grok AI पूरी तरह से हुआ Free
अगर आप माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। एलन मस्क ने अपने करोड़ों एक्स यूजर्स को फ्री चैटबॉट का तोहफा दिया है। अब एक्स के सभी यूजर्स फ्री में Grok AI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
न्यूज़ | Dec 08, 2024, 12:59 PM IST -
Oneplus ने खत्म की बड़ी समस्या, 'ग्रीन लाइन' आने पर डिस्प्ले में मिलेगी लाइफटाइम वारंटी
अगर आपके पास वनप्लस का स्मार्टफोन है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वनप्लस ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए अपने स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले में लाइफ टाइम वारंटी की सुविधा शुरू की है। डिस्प्ले में ग्रीन लाइन होने पर आप फ्री में डिस्प्ले चेंज करा सकें।
न्यूज़ | Dec 08, 2024, 07:00 AM IST -
Reliance Jio ने बना दिया रिकॉर्ड, 5G स्पीड में लगाई लंबी छलांग, पीछे छूटे कई देश
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय 49 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं। जियो के आने के बाद से ही देश में इंटरनेट के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव हुआ था। अब कंपनी ने 5G स्पीड के मामले में भी एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
न्यूज़ | Dec 07, 2024, 02:40 PM IST -
ट्रेन के ड्राइवर को क्यों दिया जाता है यह लोहे का छल्ला? जानें क्या है इसका काम
भारत में कई जगहों पर अभी भी ट्रेन के सुरक्षित आवागमन के लिए टोकन एक्सचेंज सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक में ट्रेन के ड्राइवर को एक लोहे की रिंग दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है टोकन एक्सचेंज टेक्नोलॉजी।
न्यूज़ | Dec 07, 2024, 02:53 PM IST