USE
-
चुनाव जीतने के बाद पहली बार किसी विदेशी नेता से मिले ट्रंप, जानें किससे हुई ये खास मुलाकात
अमेरिका का अगला राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहली बार किसी विदेशी नेता से मिले हैं और दोनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद खास रही।
अमेरिका | Nov 15, 2024, 09:04 AM IST -
Explainer: बजट में कटौती या उठाए जाएंगे बड़े कदम, जानिए कैसे काम कर सकता है एलन मस्क का पैनल
अमेरिका राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप क्या करने वाले हैं इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, यह तो तय है कि ट्रंप खर्च कम करने और संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन पर बड़ा कदम उठाने वाले हैं। इसमें एलन मस्क और विवेक रामास्वामी की भूमिका बड़ी होगी।
Explainers | Nov 14, 2024, 06:42 PM IST -
डोनाल्ड के लिए मस्क बनेंगे "ट्रंप" कार्ड, अमेरिकी सरकार के इतिहास में पहली बार निभाएंगे ये क्रांतिकारी रोल
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके चुनाव अभियान के दौरान खुलकर समर्थन करने वाले टेस्ला के उद्योगपति एलन मस्क को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। ट्रंप ने मस्क को ऐसा जिम्मा दिया है, जिससे अमेरिका की आने वाले समय में दिशा और दशा का नया इतिहास लिखा जाएगा।
अमेरिका | Nov 13, 2024, 02:37 PM IST -
ट्रंप ने ऐसे पूर्व शीर्ष खुफिया अधिकारी को चुना CIA का चीफ, जिसे कहा जाता है चीन के लिए "बाज"
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे पूर्व शीर्ष खुफिया अधिकारी को केंद्रीय खुफिया एजेंसी का निदेशक चुना है, जिनका नाम अमेरिका के टॉप जासूसों में शुमार है। इतना ही नहीं, ये अधिकारी इतना खतरनाक है कि चीन के लिए "बाज" भी कहा जाता है।
अमेरिका | Nov 13, 2024, 11:38 AM IST -
एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को डोनाल्ड ट्रंप ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस सरकारी विभाग का करेंगे नेतृत्व
डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला प्रमुख एलन मस्क और करोड़पति उद्यमी से नेता बने विवेक रामास्वामी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें DOGE का नेतृत्व दिया गया है।
अमेरिका | Nov 13, 2024, 07:08 AM IST -
ट्रंप ने जिस मार्को रुबियो को चुना विदेश मंत्री, जानें उस नाम से कई देशों में क्यों मचने लगा है हड़कंप
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में इतिहास लिखने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण से पहले अपने विभिन्न विभागों के मंत्रियों की तलाश शुरू कर दी है। इसमें अमेरिका के सबसे खास विदेश मंत्रालय के लिए मार्को रुबियो का नाम सामने आ रहा है।
अमेरिका | Nov 12, 2024, 11:30 AM IST -
US Election: ट्रंप ने शुरू की एतिहासिक जीत के भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी, गठित की विशेष कमेटी
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। जो उनके भव्य शपथ ग्रहण समारोह का खाका तैयार करेगी। ट्रंप ने कहा कि चुनाव की रात हमने इतिहास लिखा।
अमेरिका | Nov 10, 2024, 04:32 PM IST -
Trump 2.0 पिछले कार्यकाल से कितना होगा अलग, दुनिया भर की टिकी निगाहें
अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप दोबारा इस पद की शपथ लेने को तैयार हैं। वह 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। Trump 2.0 पिछले कार्यकाल से कितना अलग होगा। वह वैश्विक चुनौतियों के बीच किस तरह की नई पॉलिसी अपनाएंगे, इस पर दुनिया भर की निगाहें हैं।
अमेरिका | Nov 10, 2024, 02:48 PM IST -
US Election: एरिजोना में जीत के साथ ट्रंप ने सभी स्विंग स्टेट्स में कर दिया क्लीन स्विप, बाइडेन से छीनी ये सीटें
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट्स एरिजोना को भी फतह कर लिया है। इस जीत के साथ ही ट्रंप ने सभी स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट पार्टी की अपनी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस को क्लीन स्विप कर दिया है।
अमेरिका | Nov 10, 2024, 12:44 PM IST -
US Election 2024: बाइडेन ने ट्रंप को इस दिन के लिए दिया न्यौता, बुलाया ह्वाइट हाउस
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ह्वाइट हाउस बुलाया है। बाइडेन का निमंत्रण पाने के बाद बुधवार यानि 13 नवंबर को ट्रंप बाइडेन के साथ ह्वाइट हाउस में बैठक करेंगे।
अमेरिका | Nov 10, 2024, 10:43 AM IST -
ट्रंप की इस नीति से पाकिस्तान हो सकता है "पंगु", अभी से इस्लामाबाद में फैलने लगी दहशत
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप के लिए आतंकवाद पर करारा प्रहार उनकी प्राथमिकताओं में है। इसलिए पाकिस्तान जैसे आतंकपरस्त देश अभी से चिंतित होने लगे हैं। पाकिस्तान को आतंकियों का सबसे बड़ा पनाहगाह माना जाता है। इसलिए ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकी सूची में डाल दिया था।
अन्य देश | Nov 09, 2024, 04:02 PM IST -
US Election 2024: नेवादा फतह करने के बाद ट्रंप पहुंचे 300 के पार, 20 साल बाद यहां जीती रिपब्लिकन पार्टी
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में नेवादा को भी फतह कर लिया है। नेवादा जीतकर उन्होंने 20 साल बाद दोबारा यहां रिपब्लिकन पार्टी की जीत का पताका फहराया है। 2004 के बाद से यहां लगातार डेमोक्रेट्स की जीत होती आ रही थी।
अमेरिका | Nov 09, 2024, 02:36 PM IST -
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के फोन को जब ट्रंप ने कर दिया ऑन स्पीकर, बगल में थे एलन मस्क
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप को उनकी जीत के लिए बधाई देने को जब फोन किया था तो उनके बगल में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क भी बैठे थे। ट्रंप ने जेलेंस्की के फोन को ऑन स्पीकर कर दिया। ट्रंप ने बाद में जेलेंस्की और एलन मस्क की भी फोन पर बात कराई।
अमेरिका | Nov 09, 2024, 11:53 AM IST -
अमेरिकी चुनाव से पहले थी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश, इस देश पर लगे गंभीर आरोप
अमेरिकी चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके पीछे ईरान का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है।
अमेरिका | Nov 09, 2024, 06:58 AM IST -
US Elections: अमेरिकी युवतियों का अजीबोगरीब प्रतिकार, "ट्रंप को वोट देने वाले पुरुषों से न शादी न प्यार"
राष्ट्रपति चुनावों में धमाकेदार जीत करने वाले डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ लिबरल युवतियों ने हैरान कर देने वाला आंदोलन चलाने का आह्वान कर दिया है। इसमें युवतियों ने ऐसे लड़कों से अगले 4 साल तक शादी, डेटिंग, प्यार, संबंध और बच्चे पैदा करने से इनकार किया है, जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया है।
अमेरिका | Nov 08, 2024, 12:58 PM IST -
ट्रंप ने सुजैन विल्स को ‘व्हाइट हाउस’ की ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ नियुक्त किया, बनेगा ये इतिहास
सुजैन विल्स की नियुक्ति करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के इतिहास में पहली महिला ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ के रूप में उनका होना सम्मान की बात है और वह देश को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी।
अमेरिका | Nov 08, 2024, 09:16 AM IST -
Explainer: बाइडेन से क्यों खफा हैं हैरिस के समर्थक? ट्रंप से मिली हार के बाद सदमे में क्यों हैं डेमोक्रेट्स?
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के हाथों कमला हैरिस की हार के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के कई लोगों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ भी उंगलियां उठानी शुरू कर दी हैं।
Explainers | Nov 08, 2024, 08:47 AM IST -
क्या होगा भारत के 'दुश्मन' ट्रूडो का सियासी भविष्य? ट्रंप के ‘दोस्त' एलन मस्क ने की बड़ी भविष्यवाणी
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सियासी भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के पीछे मस्क का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है।
अमेरिका | Nov 08, 2024, 07:35 AM IST -
ट्रंप की जीत से घबराए जस्टिन ट्रूडो, बनाई स्पेशल कैबिनेट कमेटी, जानें क्या होगा काम
डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद दुनिया के कई देशों के भीतर सरकार में तनाव का माहौल हो गया है। खुद अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा ने भी अब इस मामले में बड़ा कदम उठाया है।
अन्य देश | Nov 08, 2024, 07:17 AM IST -
डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर आया व्लादिमीर पुतिन का पहला बयान, जानें क्या बोले
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि पुतिन क्या बोले।
यूरोप | Nov 08, 2024, 06:46 AM IST