UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
UP Election 2022: पहले चरण के 15 उम्मीदवार निरक्षर, 125 आठवीं तक पढ़े
यूपी चुनाव के पहले चरण में 58 विधानसभा क्षेत्रों में आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बौद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में मतदान होने वाला है। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
इलेक्शन न्यूज | Feb 05, 2022 03:22 pm IST -
UP Election 2022 : क्यों नाराज है Mahoba की जनता? | Public Opinion | EP. 170
Uttar Pradesh के Mahoba District की एक विधानसभा सीट है. महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र में हर जाति-वर्ग के लोग रहते हैं. इस सीट पर पिछड़ी जाति के मतदाता चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने में अहम भूमिका निभाते हैं. 2017 के Assembly Elections में BJP के Rakesh Kumar Goswami ने यहां 31 हजार से अधिक वोट के अंतर जीत हासिल की थी. इस बार महोबा सदर की जनता किसे जीत कर विधानसभा पहुंचाएगी. इसका फैसला तो 10 मार्च को चुनाव के परिणाम के बाद ही पता चल पाएगा. महोबा सदर सीट पर इस बार 20 फरवरी को वोटिंग होगी. क्षेत्र के मतदाता इस दिन वोटिंग कर तय करेंगे कि 2022 में इलाके का नेतृत्व कौन करेगा. सियासी दलों ने अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम की महोबा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 05, 2022 02:20 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : रामपुरी चाकू की धार को किसने लगाया जंग? | Public Opinion | EP. 169
Uttar Pradesh का Rampur अपनी राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए विश्वभर में जाना जाता है. रामपुर की पहचान यहां बनने वाले रामपुरी चाकुओं से भी है. यहां बनने वाले रामुपरी चाकू अपनी धार और बनावट के लिए बहुत मशहूर हैं. रामपुर में चाकू बनाने का यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है. लेकिन बीते कई सालों से रामपुरी चाकू अपनी पहचान खोता जा रहा है. समय के साथ आधुनिक हथियारों ने इसकी मांग को कम कर दिया है. बाजार में रामपुरी चाकूओं की मांग घटने से इसे बनाने वाले कारीगरों को आज अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है. इस उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि हालात यहां तक पहुंच चके हैं कि आज कोई भी कारीगर अपने बच्चों को इस कला से दूर रखना चाहता है. क्योंकि उत्तर में चुनावी बिसात बिछ चुकी है. सियासी दल वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं. ऐसे में 'इंडिया टीवी' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है ' की टीम की रामपुर में चाकू बनाने वाले कारीगरों और इससे जुड़े कारोबारियों के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने इस काम के लगभग खत्म होने और इस काम को जारी रखने में उनको हो रही परेशानियों के बारे में अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 05, 2022 02:20 pm IST -
UP Election 2022 : Nautanwa में किस बात को लेकर आपस में भिड़े SP-BJP समर्थक? | EP. 168
Uttar Pradesh के Maharajganj District के अंतर्गत Nautanwa Assembly Seat आती है. पहले इस सीट को Laxmipur Assembly Seat के नाम से जाना जाता था. क्षेत्र में सबसे अधिक ब्राह्मण मतदाता हैं. ये विधानसभा सीट हमेशा से ही बाहुबली नेताओं का चुनावी आखाड़ा रही है. बाहुबली नेता Amar Mani Tripathi इस सीट से चार बार विधायक रहे हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में अमर मणि त्रिपाठी के बेटे Aman Mani ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ा. अमन मणि ने जेल में बंद होने के बावजूद चुनाव में जीत हासिल की थी. इस बार नौतनवा विधानसभा सीट पर 3 मार्च को वोटिंग होगी. चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा कि इस बार यहां कौन बाजी मारता है? सभी दलों ने इस सीट पर जीत के लिए अपनी कमर कस ली है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की नौतनवा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 05, 2022 01:47 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : BJP vs SP | क्या है सिद्धार्थनगर और टांडा के धुरंधरों का कहना ?
People from Siddharthnagar and Tanda town in Ambedkar Nagar district discuss with India TV Digital's panel why they believe BJP or SP would come to power in Uttar Pradesh.
न्यूज़ | Feb 05, 2022 01:40 pm IST -
आज की बात: पश्चिमी यूपी के मतदाताओं को पीएम मोदी ने क्या चेतावनी दी?
आज जहां योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से नामांकन भरा, वहीं PM मोदी ने भी पश्चिमी यूपी के मतदाताओं से संवाद किया। लेकिन ये संवाद जहां बीजेपी के कैंपेन का हिस्सा था वहीं पीएम मोदी ने इसके माध्यम से मतदाताओं को चेतावनी भी दी कि उनकी एक गलती से पिछले पांच सालों में मिली उपलब्धियों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। देखिए आज की बात रजत शर्मा के साथ।
आज की बात | Feb 04, 2022 11:34 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : कैराना में इस बार किस ओर है हवा? पिछली बार सपा ने लहराया था परचम
कैराना से बीजेपी ने जहां एक बार फिर दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं सपा से भी नाहिद हसन ही मैदान में हैं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 04, 2022 10:38 pm IST -
हक़ीक़त क्या है: पश्चिम में PM मोदी और पूरब में CM योगी की धमक, फीकी पड़ रही है विपक्ष की चमक ?
हक़ीक़त क्या है: पश्चिम में PM मोदी और पूरब में CM योगी की धमक, फीकी पड़ रही है विपक्ष की चमक ?
हक़ीक़त क्या है | Feb 04, 2022 09:45 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022: योगी के पास है इतनी संपत्ति, रिवाल्वर और राइफल के भी हैं मालिक
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमित शाह की मौजूदगी में गोरखपुर शहर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी ने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हलफनामे में घोषणा की है कि उनके खिलाफ एक भी आपराधिक मुकदमा लंबित नहीं है।
इलेक्शन न्यूज | Feb 04, 2022 09:08 pm IST -
EXCLUSIVE: रवि किशन ने की इंडिया टीवी से बातचीत, बोले - डंबल इंजन की सरकार दोबारा आ रही है
भोजपुरी अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने इंडिया टीवी से ख़ास बातचीत की। उन्होंने ये दावा किया कि इस चुनाव में बीजेपी इतिहास रचने जा रही है और डबल इंजन की सरकार दोबारा आ रही है।
न्यूज़ | Feb 04, 2022 08:43 pm IST -
Advertisement
-
कुरुक्षेत्र: मोदी-योगी नरम हैं, अखिलेश-जयंत क्यों गरम हैं?
आज योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से परचा भर दिया और साथ ही पांच सालों के अपने कामों का लेखा-जोखा गोरखपुर की जनता के सामने रखा। साथ ही आज PM मोदी ने भी पश्चिमी यूपी का मोर्चा संभाला और वोटर्स से सीधे संवाद भी किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर जमकर हमला किया। देखिए कुरुक्षेत्र मिनाक्षी जोशी के साथ।
कुरुक्षेत्र | Feb 04, 2022 07:56 pm IST -
UP Election 2022 : Kannauj की खुशबू का दिवाना कौन नहीं? | Public Opinion | EP. 167
Kannauj की खुशबू का दिवाना कौन नहीं? कन्नौज के कण-कण में Perfume बसा है. पूरी तरह नेचुरल है कन्नौज का इत्र. पर इत्र नगरी में ‘इत्र’ बनती कैसे है? यह सवाल आपके मन में अकसर आता होगा. यह जानन के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम इत्र नगरी पहुंची. इस टीम ने वहां जो देखा, सुना और जाना वो आप भी देखिए.
न्यूज़ | Feb 04, 2022 08:00 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Bilari सत्ता के संग्राम में किसकी जीत? | Public Opinion | EP. 166
Moradabad के Bilari सीट पर SP का दबदबा रहा है. 2017 में बिलारी ने Mohd Faheem को चुना. Mohammad Irfan के बेटे हैं फहीम. 2012 में मोहम्मद इरफान ने जीत दर्ज की थी. इरफान के निधन के बाद यहां by-election हुआ. 2016 के उपचुनाव में मोहम्मद फहीम जीते. इस बार यहां की जनता फिर से फहीम को चुनने जा रही है, या इनके मन में कुछ और है? समझने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम यहां पहुंचकर लोगों के मन की बात जानी.
न्यूज़ | Feb 04, 2022 07:17 pm IST -
UP Election 2022 : CM योगी आदित्यनाथ नामांकन , बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन ?
UP Election 2022 : Uttar Pradesh Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद सीएम योगी प्रस्तावक सुरेंद्र अग्रवाल के साथ 12.51 पर अंदर गए और दूसरा सेट में नामांकन दाखिल किया। बता दें कि सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह , केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं। सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।
न्यूज़ | Feb 04, 2022 07:00 pm IST -
Advertisement
-
माफियाओं को टिकट दिया, इससे नकली सपाइयों के भावी इरादों का पता चलता है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि राशन माफिया से लेकर खनन माफिया, नकली समाजवादी फिर पुराने अवतार में आने के लिए तैयार बैठै हैं। दलित, गरीब, पिछड़े वर्ग और मुस्लिम बहनों के हित के लिए डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया। उन्होंने अपने संबोधन में पुलिस भर्ती में भी पहले की सरकार और वर्तमान सरकार में फर्क बताया और कहा कि कैसे पहले से अधिक भर्तियां हुई हैं। उन्होंने चेताया कि बंदूक और तमंचे पर खेलने वाले लोग योगी सरकार को सहन नहीं कर सकते। वे पूरी ताकत लगा देंगे इसके लिए कि योगी जी दोबारा न आएं।
न्यूज़ | Feb 04, 2022 05:29 pm IST -
UP Election 2022 : BJP vs SP | क्या है आगरा, मेरठ और इटावा के धुरंधरों का कहना ?
UP Election 2022 में सभी UP Exit Polls जिधर BJP को Samajwadi Party से ज्यादा सीटों आगे दिखा रहे हैं वहीँ SP का दावा हैं की अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का ये गठबंधन Western Uttar Pradesh में BJP को सत्ता से बहार करेगा। इसी के साथ पहले चरण की लड़ाई पूरी तरह से BJP vs SP की हो गयी हैं। इसी मुद्दे पर हम्हारे साथ जुड़े इंडिया टीवी की खास चुनावी कवरेज "ये पब्लिक हैं सब जानती हैं" के यूपी के धुरंदर Etawah से नीरज यदुवंशी, नैयर बिन विजय , कमेन्द्र सिंह ने।
न्यूज़ | Feb 04, 2022 05:00 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Kalpi के किले पर कौन करेगा राज? | Public Opinion | EP. 165
Jalaun के Kalpi में 2017 से BJP का कब्जा है. इस सीट पर SP को कभी जीत नहीं मिल पाई. ठाकुर बाहुल्य विधानसभा से 2017 में BJP के Narendra Pal Singh जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस बार कालपी की जनता फिर से BJP को जीताएगी या फिर इस बार समीकरण बदलेगा? कालपी में कई ऐतिहासिक धरोहर हैं. कई बार इसे पर्यटन स्थल बनाने की मांग उठी. यह महाभारत के रचयिता वेदव्यास की नगरी भी है. कालपी की जनता की कितनी मांगे अभी तक पूरी हुई हैं और कितनी बाकी हैं? जानने के लिए इंडिया टीवी (India TV)’ का खास शो (Show) ‘ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai) की टीम यहां पहुंचकर लोगों से बात की.
न्यूज़ | Feb 04, 2022 03:48 pm IST -
UP Election 2022 : इस बार महाराजगंज का राजा कौन? | Public Opinion | EP. 164
इस बार महाराजगंज का राजा कौन होगा? यह सीट SP का गढ़ मानी जाती रही है. लेकिन 2017 में BJP ने इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया था. यहां की जनता ने Jai Mangal Kannojia को विधायक बनाकर विधानसभा भेजा. जयमंगल ने महाराजगंज का कितना मंगल है? यह देखने और जानने के लिए इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम यहां पहुंचकर लोगों के मन की बात जानी.
न्यूज़ | Feb 04, 2022 02:40 pm IST -
UP Election 2022 : सीएम योगी ने गोरखपुर से नामांकन भरा, अमित शाह भी रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।
न्यूज़ | Feb 04, 2022 01:40 pm IST -
UP Election 2022 : कन्नौज में विकास हुए या कसर बाकी है? | Public Opinion | EP. 163
कन्नौज वैसे तो SP का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन 2017 में मोदी लहर में BJP ने इसे गलत साबित कर दिया. कन्नौज की तीन विधानसभा सीटों में से सपा के हाथ बस एक ही लगी बाकी दो पर BJP ने कब्जा कर लिया. सदर सीट जहां पिछले 20 साल से सपा काबिज है, और अन्य दो सीटें जहां 2017 से BJP राज कर रही है, यहां पर विकास हुआ है यहा कुछ कसर बाकी है? क्या कहता कन्नौज का वोटर? 'इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम आपको सुना रही है.
न्यूज़ | Feb 04, 2022 01:00 pm IST