UTTAR PRADESH VIDHAN SABHA CHUNAV 2022
-
UP Election 2022 : जामा मस्जिद से भड़के मुसलमान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप | Public Opinion | EP. 162
Moradabad के जामा मस्जिद से मुसलमानों ने सरकार पर कई आरोप लगाए. इंडिया टीवी’ का खास शो ‘ये पब्लिक है सब जानती है की टीम चुनाव के मद्देनजर यहां के मुद्दों को जनाने के लिए पहुंची थी, इस दौरान जामा मस्जिद से मुस्लमानों ने कहा कि-‘जौहर यूनिवर्सिटी बंद करवाने के पीछे सरकार की गलत मंशा है’, ‘पलायन का आरोप मुसलमानों पर क्यों लगाया जा रहा है?’, ‘BJP डिवीजन पॉलिसी अपनाती है’
न्यूज़ | Feb 04, 2022 12:20 pm IST -
UP Election 2022: BJP नेता अपर्णा यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, अखिलेश जिंदबाद के नारे लगाए
जनसभा के दौरान ही सपा के समर्थकों ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए और अपर्णा यादव का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों औश्र पुलिस ने कहा कि कुछ सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए अपर्णा के वाहन के सामने आ गए।
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 11:34 pm IST -
Advertisement
-
बुलंदशहर में हुआ प्रियंका और अखिलेश का आमना-सामना, गाड़ी से ही किया दुआ-सलाम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गुरुवार को बुलंदशहर में आमना-सामना हुआ।
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 11:30 pm IST -
आज की बात: ओवैसी के काफिले पर गोलियां चलीं, इसके पीछे कौन?
आज असदुद्दीन ओवैसी मेरठ के दौरे पर थे लेकिन वहां से लौटते समय उनके काफिले पर हमला कर दिया गया। उनकी गाड़ी पर चार राउंड फायरिंग की गई। इस हमले में ओवैसी सही सलामत रहे। इस हमले CCTV फुटेज आ चुकी है। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि एक शूटर फरार है। आखिर इस हमले के पीछे कौन था और इसके पीछे का निमित्त क्या था? देखिए आज की बात रजत शर्मा के साथ।
आज की बात | Feb 03, 2022 11:54 pm IST -
Advertisement
-
Exclusive: AIMIM चीफ हमला मामले में 2 अरेस्ट, ओवैसी बोले- नफरत घोली जा रही है देश के जिस्म में
उत्तर प्रदेश पुलिस ऑफिशियल के मुताबिक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों की पहचान सचिन और शुभम के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश | Feb 03, 2022 10:52 pm IST -
हक़ीक़त क्या है: कल योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में भरेंगे नामांकन, क्या उनकी जीत तय है?
पूरे यूपी की नज़र गोरखपुर पर है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंच चुके हैं। साथ ही अमित शाह भी गोरखपुर जाने वाले हैं। पहले शाह और योगी का रैली करेंगे जिसके बाद योगी वहां अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बीजेपी ने 10 मार्च के लिए पूरा चक्रव्यूह तैयार किया है। क्या बीजेपी सफल होगी? देखिए इस रिपोर्ट में।
हक़ीक़त क्या है | Feb 03, 2022 11:03 pm IST -
Advertisement
-
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में माफियाराज समाप्त हुआ: जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने आरोप लगाया, प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में वंशवाद, परिवारवाद के साथ माफियाराज, गुंडागर्दी, आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली सपा की सरकार थी।
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 09:41 pm IST -
UP Election 2022 : Moradabad के मुस्लिम का बनाया दिया हिंदुओं के घर जलता है | Public Opinion | EP. 161
पश्चिमी Uttar Pradesh का शहर Moradabad कभी पीतल नगरी के तौर पर जाना जाता था. देश के साथ-साथ यहां बने पीतल उत्पादों की विदेशों में भी काफी मांग थी. मुरादाबाद के पीतल कारीगर (Peetal Karobar) बर्तनों से लेकर पूजा पाठ तक के सामान बनाने में महारात रखते थे. लेकिन बीते कुछ सालों में पीतल की मांग में गिरावट और मंद अर्थव्यवस्था के कारण आज यह उद्योग अपनी पुरानी पहचान खोता जा रहा है. इस उद्योग से जुड़े कारोबारियों (Businessman) का कहना है कि बीते कुछ सालों में सरकार ने आयात-निर्यात करों को काफी बढ़ा दिया है. जिसके कारण इस उद्योग से जुड़े लोगों को काम करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हालात ये हो गए हैं कि आज इस उद्योग से जुड़े कारीगर अपनी अगली पीढ़ी को इस काम से दूर रखना चाहते हैं. इस बार चुनाव में पीतल कारोबार (Peetal Karobar) से जुड़े लोगों के मन में क्या चल रहा है. इसी के बारे में जानने के लिए 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों के बीच पहुंचा. जहां इस उद्योग से जुड़े लोगों ने अपनी राय हमारे साथ साझा की.
न्यूज़ | Feb 03, 2022 10:00 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : Orai सीट पर SP ने 24 घंटे में बदला उम्मीदवार, क्या सता रहा हार का डर? | Public Opinion | EP. 160
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले (District Jalaun) के अंतर्गत आने वाली उरई विधानसभा (orai Assembly Seat) क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ी सीट है. 2012 में परिसीमन के बाद से यह सीट आरक्षित हो गई. 2012 में आरक्षित होने के बाद यहां SP के दयाशंकर वर्मा (Daya Shankar Verma) ने जीत दर्ज की. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव पर भी प्रचंड मोदी लहर का असर देखने को मिला. BJP के गौरी शंकर (Gauri Shankar) ने चुनाव में इस सीट पर कमल खिलाया. उरई में इस बार किस पार्टी का उम्मीदवार जीत हासिल करता है. यह तो चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पता चल जाएगा. सभी सियासी दल इस सीट से जिताउ उम्मीदवार की तलाश में जुट गए हैं. SP ने इसी चुनावी रणनीति के तहत इस सीट पर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित उम्मीदवार का टिकट काट दिया. सपा ने पहले इस सीट पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा (Daya Shankar Verma) को उम्मीदवार घोषित किया था. लेकिन बाद में पार्टी ने इस सीट से 2017 के रनर महेंद्र कठेरिया (Mahendra Katheriya) के नाम की घोषणा कर दी. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम की उरई क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 03, 2022 09:26 pm IST -
EXCLUSIVE: ओवैसी पर हुए हमले पर केशव प्रसाद मौर्य बोले - दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेंगे
आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सिराथू सीट से नामांकन भरा। इस पर उन्होंने इंडिया टीवी से बात की। साथ ही आज ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की घटना पर भी कार्रवाई करने की बात कही।
न्यूज़ | Feb 03, 2022 09:40 pm IST -
Advertisement
-
योगी ने पेश किया अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, कहा- 5 साल में एक भी दंगा नहीं हुआ
योगी ने अपने 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर अपने शासनकाल में अपराधों का ग्राफ गिरने का दावा किया।
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 08:56 pm IST -
UP Election 2022: सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा का डांस VIDEO, बिकनी वाली तस्वीर वायरल
वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट प्रशांत पटेल उमराव ने लिखा 'हमीरपुर की राठ विधानसभा से सपा उम्मीदवार चंद्रवती वर्मा। अखिलेश नें इनको टिकट देने के लिए विधायक गयादीन अनुरागी का टिकट काट दिया है।'
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 08:47 pm IST -
Advertisement
-
EXCLUSIVE: काफिले पर हुए हमले को लेकर ओवैसी इंडिया टीवी से बोले - प्लानिंग करके हमला किया गया
मेरठ में Asaduddin Owaisi के काफिले पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ी पर चार राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग को लेकर ओवैसी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की और बोले कि एक सांसद पर प्लानिंग के साथ हमला किया गया। मोदी सरकार को मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
न्यूज़ | Feb 03, 2022 09:00 pm IST -
ओवैसी ने दिया हमलावरों को पैगाम, साथ ही कहा, ‘जब तक अल्लाह जिंदा रखेगा, हम जिंदा रहेंगे’
इंडिया टीवी से बात करते हुए हमले के टारगेट के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, हम पर ही गोलियां चलाई जा रही थीं।
इलेक्शन न्यूज | Feb 03, 2022 07:57 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022: गाजियाबाद में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला, 2 लोगों ने गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं
यूपी चुनाव में अब गोलियां भी चलने लगी हैं। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि 'मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला।'
न्यूज़ | Feb 03, 2022 07:07 pm IST -
आजम..बाहुबली और बजरंगबली, किस कैंप में है खलबली? देखिए मुक़ाबला मिनाक्षी जोशी के साथ
इस बार यूपी के चुनाव में मुख्य मुद्दा क्या है? अमित शाह ने आज अपनी रैली में कहा कि कानून व्यवस्था ही सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। इसे लेकर उन्होंने योगी सरकार की तारीफ भी की। वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी अपना गर्मी वाला बयान दिया तो इस पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने हाथरस की घटना की याद दिलाई और पूछा कानून व्यवस्था कहां है? देखिए मुक़ाबला मिनाक्षी जोशी के साथ।
न्यूज़ | Feb 03, 2022 07:34 pm IST -
Advertisement
-
UP Election 2022 : जसवंतनगर सीट पर BJP खत्म कर पाएगी शिवपाल यादव का वर्चस्व? | EP. 159
Uttar Pradesh की हाई प्रोफाइल और चर्चित सीटों में शुमार जसवंतनगर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है. 2017 में शिवपाल यादव सपा की टिकट पर इस सीट से जीते थे. लेकिन बाद में उन्होंने SP को छोड़कर अपनी स्वयं की पार्टी बना ली. 2022 में Shivpal Yadav की पार्टी SP के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इस विधानसभा सीट के बारे में कहा जाता है कि पिछड़ा वर्ग का समाज जिस ओर जाता है. चुनाव में उसी की जीत होती है. इस बार जसवंतनगर विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को वोटिंग होगी . 10 मार्च को पता चलेगा की चुनाव में चाचा-भतीजे की जोड़ी BJP को यहां जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाती है या नहीं. सभी सियासी दलों ने इस सीट पर जीत के लिए अपनी कमर कल ली है. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी ' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है' की टीम की जसवंतनगर क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 03, 2022 06:40 pm IST -
UP Election 2022 : एत्मादपुर के बुजुर्ग की बात सुन तालियां क्यों पीटने लगे लोग? | EP. 158
Uttar Pradesh के Agra की एत्मादपुर विधानसभा सीट पर इस त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले नेताओं के बीच भगदड़ मची हुई है. सभी दल जीत के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति में जुट गए हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में आगरा की एत्मादपुर सीट पर पहली बार BJP का कमल खिला था. BJP के रामप्रताप सिंह चौहान ने इस सीट पर 47 हजार (47,000) से भी अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी. इससे पहले इस सीट पर BSP सबसे अधिक 3 बार जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं SP और Congress ने भी एक-एक बार इस सीट पर कब्जा किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है. ऐसे में सभी दल एत्मादपुर विधानसभा सीट पर सियासी दलों के नेता लगातार जनता से जनंसपर्क कर अपना वर्चस्व बना रहे हैं. एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षत्रिय और एससी (SC) समाज का वोटर सबसे बड़ी संख्या में हैं. इसी चुनावी समर के बीच 'इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है ' की टीम की एत्मादपुर क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां लोगों ने आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.
न्यूज़ | Feb 03, 2022 06:20 pm IST -
UP Election 2022 को लेकर SKM ने किसानों से की ये अपील, कहा- BJP को ‘‘दंडित’’ करें
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले एसकेएम ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर समिति बनाने और किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने सहित उनकी शेष मांगें अभी भी अधूरी हैं।
राष्ट्रीय | Feb 03, 2022 04:58 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog: यूपी चुनाव में अब योगी बनाम अखिलेश की लड़ाई
चुनाव प्रचार के रफ्तार पकड़ते ही योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय | Feb 03, 2022 04:26 pm IST