1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सात महीने का बच्चा था प्रेग्नेंट, पेट में पल रहा था दो किलोग्राम का भ्रूण, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

सात महीने का बच्चा था प्रेग्नेंट, पेट में पल रहा था दो किलोग्राम का भ्रूण, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Jul 31, 2023 09:52 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 09:52 pm IST

प्रयागराज में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हैं। सात साल के एक शिशु के पेट में दो किलोग्राम का भ्रूण पल रहा था।

2 kg foetus found in 7 months old baby- India TV Hindi
सात महीने के बच्चे में पल रहा था भ्रूण Image Source : REPRESENTING IMAGE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसे देखकर सरोजिनी नायडू चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि सात महीने के शिशु के पेट में दो किलोग्राम का भ्रूण पल रहा था। डॉक्टरों ने  शिशु के पेट से 2 किलोग्राम वजन का भ्रूण निकाला और इस प्रक्रिया के लिए सर्जरी चार घंटे तक चली। सात महीने का शिशु इस दुर्लभ स्थिति से पीड़ित था और उसका पेट लगातार फूलता जा रहा था। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर डी कुमार ने कहा कि ऑपरेशन के बाद बच्चा अब ठीक है और स्वस्थ है।

सीटी स्कैन में जो दिखा, देखकर डॉक्टर हुए दंग

 

बच्चे के पिता, जो कि प्रतापगढ़ जिले के कुंडा इलाके के एक किसान हैं, उसे 24 जुलाई को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की ओपीडी में लाए थे। डॉक्टर कुमार ने कहा कि शिशु का पेट फूला हुआ था और उसे तेज दर्द हो रहा था जिससे बच्चा लगातार रो रहा था। प्रारंभिक जांच के बाद सीटी स्कैन किया गया जिससे बच्चे के पेट में भ्रूण की मौजूदगी का पता चला। डॉक्टर ने कहा, बच्चे को जन्म देने के बाद बच्चे की मां की मृत्यु हो गई थी।

डॉक्टर ने बताई ये खास बात 

डॉक्टर ने बताया कि यह एक दुर्लभ स्थिति है जहां एक विकृत और परजीवी भ्रूण अपने जुड़वां बच्चे के शरीर के भीतर पलता रहता है। यह तब होता है जब जुड़वां बच्चों में से एक मां के गर्भ में विकसित होता है जबकि दूसरा गलती से दूसरे जुड़वां के शरीर के अंदर विकसित हो जाता है। मेडिकल की भाषा में हम इसे ‘फीटस इन फीटू’ कहते हैं यानी बच्चे के अंदर बच्चा। 

विज्ञान की भाषा में इसे दो स्पर्म और दो ओवम के आपस में मिलकर दो जाईगोट बनाने से होता है। इस तरह के मामले बहुत रेयर कंडीशन में ही देखने को मिलते है। अबतक दुनिया में लगभग 200 केस ऐसे देखे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।