1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पूछताछ में बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पूछताछ में बड़ा खुलासा

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 13, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 07:30 pm IST

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में युवती के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

मृतक दीपा की फाइल फोटो और पुलिस कस्टडी में आरोपी- India TV Hindi
मृतक दीपा की फाइल फोटो और पुलिस कस्टडी में आरोपी Image Source : REPORTER

नोएडाः ग्रेटर नोएडा के दीपा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दीपा की हत्या सूरजपुर इलाके में रहने वाले अंकित प्रजापति ने की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंकित प्रजापति को गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर में अंकित के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

पूछताछ में सामने आई ये बड़ी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर के रहने वाले अंकित प्रजापति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी, इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी कि आखिर दीपा की हत्या क्यो की? पुलिस ने शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार में हत्या की साजिश बताई थी। शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि दीपा और अंकित की कुछ सालों पहले दोस्ती थी। बाद में अलग हो गए थे।

वारदात वाले दिन डेल्टा मेट्रो स्टेशन से दीपा पैदल बीटा 2 तक वॉक करके आ रही थी। साथ में पैदल अंकित चल रहा था और सेक्टर में अंधेरे की जगह अंकित ने गला दबाकर दीपा की हत्या की, फिर बॉडी को पार्क के पास गाड़ी के पास छिपाकर भाग गया। पुलिस ने बीटा 2 पुलिस स्टेशन एरिया में मुठभेड़ के बाद अंकित प्रजापति को गिरफ्तार किया है। इसके पैर में गोली लगी है। बता दें की बीटा-2 परी चौक के पास पड़ता है। 

लड़की के दुपट्टे से ही दबाया गला

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी दोस्ती को तरफाप्यार समझता था। एकतरफा प्यार के चक्कर में उसने लड़की की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपा और आरोपी पहले दोस्त थे, लेकिन कुछ समय बाद अंकित की शादी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच दूरी हो गई। आरोपी लगातार दीपा से बातचीत करना चाहता था और उससे एकतरफा प्यार करता था ।

11 जनवरी की रात को भी उसने दीपा का पीछा किया और लड़की ने जब उससे खुद को बचाने की कोशिश की और उससे कहा कि मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती हूं तो उसने उसी के दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बीटा 2 सेक्टर के पार्क के पास कार के नीचे फरार हो गया। 

(ग्रेटर नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट के साथ)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।