1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'मृत' अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, 36 आपराधिक मामलों में था आरोपी

'मृत' अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, 36 आपराधिक मामलों में था आरोपी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 09, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2025 11:39 pm IST

आगरा से पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मृत घोषित करवा दिया था। आरोपी तीन दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मृत घोषित करवा दिया था। आगरा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी तीन दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित था।

आरोपी देव उर्फ जयदेव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को दस्तावेजों में मृत घोषित करवा रखा था। उसे शनिवार को आगरा के अछनेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, देव उर्फ जयदेव राजस्थान में भरतपुर जिले के चिकसाना क्षेत्र का निवासी है।

36 मामलों में था वांछित 

आरोपी देव विभिन्न थानों में दर्ज हत्या, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों समेत कुल 36 मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ शाहगंज, एत्मादुद्दौला और अछनेरा थानों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए देव ने चतुराई दिखाई और खुद को कागजों में मृत घोषित करवा दिया। इसके बाद उसने कागरौल थाने के अंतर्गत सोनीगा गांव में नया नाम रखकर रहने लगा, ताकि पुलिस उसे पहचान न सके।

आगरा पुलिस को एक विशेष अभियान के तहत आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आगे बताया कि देव के खिलाफ कई मामलों की तफ्तीश जारी है और उसे न्याय के कटघरे में लाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोली मारकर की आत्महत्या

वहीं, उत्तर प्रदेश की एक अन्य खबर में हरदोई जिले में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शाहाबाद क्षेत्र के नेवादा गांव की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अर्जित (20) के रूप में हुई है और वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई जारी, मुंबई के विभिन्न इलाकों से 16 नागरिक हुए गिरफ्तार

दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, पार्टी कैंडिडेट को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।