1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'यूपी में सब काम सड़क पर होते हैं', CM योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

'यूपी में सब काम सड़क पर होते हैं', CM योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 19, 2026 08:02 pm IST,  Updated : May 19, 2026 08:13 pm IST

यूपी में सड़क पर नमाज़ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर मुसलमान सड़क पर नमाज़ पढ़ भी ले तो क्या दिक्कत है।

 समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव Image Source : PTI

यूपी में सड़क पर नमाज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। योगी आदित्यनाथ की तरफ से सड़कों पर नमाज ना पढ़ने के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। संविधान सबको बराबर अधिकार देता है। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि यूपी में सब काम सड़कों पर ही होते हैं..ऐसे में भेदभाव की बात ठीक नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं ताकि मुद्दों पर बहस न हो। उन्होंने कहा कि कोई भी नमाज़ सड़क पर नहीं पढ़ रहा है। अगर जगह नहीं होने की वजह से कोई पढ़ रहा है तो क्या दिक्कत है। 

सीएम योगी ने कही थी ये बात

दरअसल बकरीद से ठीक पहले सीएम योगी ने एक बार फिर सड़क पर नमाज़ पढ़ने को लेकर क्लियर एंड कट मैसेज दिया है। उन्होंने मैसेज दिया है कि यूपी में सड़क पर नमाज़ पढ़ना मना है... अगर किसी ने ये काम किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सीएम योगी ने ये भी कहा कि अगर संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज़ पढें.. लेकिन सड़क पर ट्रैफिक रोककर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त नहीं मिलेगी। सबको समझ लेना चाहिए कि यूपी में कानून का राज चलेगा...जिसको ये बात नहीं समझ आ रही....उसे समझाने का कानूनी तरीका भी उन्हें पता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और मुसलमानों को सड़कों पर नमाज़ पढ़ने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़कें आम नागरिकों और व्यापारियों के आने-जाने के लिए होती हैं, और उनकी सरकार किसी को भी उन्हें रोकने की इजाज़त नहीं देगी। उन्होंने कहा था कि "मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या उत्तर प्रदेश में लोग सचमुच सड़कों पर नमाज़ नहीं पढ़ते? मैं साफ़ तौर पर कहता हूँ कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता जाकर खुद देख लीजिए। सड़कें आने-जाने के लिए होती हैं। क्या कोई भी आकर चौराहे पर तमाशा खड़ा करके ट्रैफिक रोक सकता है? जनता के आने-जाने में बाधा डालने का किसी को क्या हक़ है?" कुछ लोगों ने मुझसे कहा, 'यह कैसे चलेगा, हमारी संख्या तो बहुत ज़्यादा है?' हमने जवाब दिया कि इसे पालियों में किया जा सकता है। अगर घर में जगह नहीं है, तो संख्या को उसी हिसाब से व्यवस्थित करें। बेवजह भीड़ नहीं बढ़ानी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः 'आर्थिक तूफान के लिए रहें तैयार, मुश्किल समय आने वाला है', राहुल गांधी ने युवाओं-किसानों को चेताया

BSc छात्रा को 'डार्लिंग' कहने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, लखनऊ विश्वविद्यालय ने किया सस्पेंड

 

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।