1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे तो हम देखेंगे और क्या कर सकते हैं', बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

'राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे तो हम देखेंगे और क्या कर सकते हैं', बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 17, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 04:05 pm IST

मुरादाबाद में सपा कार्यालय का आवंटन सरकार द्वारा निरस्त करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि आपने भी अगर कब्ज़ा करके कुछ बनाया है तो जिस बुलडोजर से समाजवादी पार्टी कार्यालय गिरेगा वही बुलडोजर ढूंढकर उनका भी स्मारक गिराएगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव- India TV Hindi
सपा प्रमुख अखिलेश यादव Image Source : X@SAMAJWADIPARTY

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुरादाबाद में सपा कार्यालय का आवंटन निरस्त करने पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज हमारी पार्टी का कार्यालय गिरा रहे हैं। बीजेपी ने जो अपने स्मारक कब्ज़ा करके बनाया है तो जब सरकार आएगी तो वही बुलडोज़र जिससे सपा का कार्यालय गिराया है। वही बुलडोज़र खोज कर बीजेपी के कब्जे वाले स्मारक और क़ब्ज़े की जगह गिराएंगे। इसमें हमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम से जुड़े सवाल पर दिया ये बयान

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे तो हम देखेंगे और क्या कर सकते हैं। दरअसल राहुल गांधी कुछ समय पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। इससे सरकार हिल जाएगी। 

बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में बहुत बेरोजगारी है। जिनके पास नौकरी है उन्हें TET में फंसा रहे हैं। लखनऊ में प्लासियो मॉल हमारी सरकार ने बनाया था। बीजेपी सरकार ने बेच दिया। हमारी सरकार आएगी तो इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैंबलिंग रोकने से क्या होगा? सरकार ऑन ग्राउंड गैंबलिंग रोक नही पा रही है। गोकशी कराने वाले बीजेपी के लोग हैं।

बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठे लोग हैं। देश, समाज और भाईचारा बचाना है तो भाजपा हटाओ।" सपा नेता ने कहा कि गांधी के देश में गांधी के लोगों की कोई सुनवाई नहीं है। गांधी आश्रम के लोगों ने कुछ शिकायतें की हैं। भाजपा के लोग मूल्यवान जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। अयोध्या और वाराणसी के बाद अब गोरखपुर में जमीन घोटाला चल रहा है। अन्याय और उत्पीड़न का घोटाला भी जारी है। 

उन्होंने कहा कि देश की बर्बादी का हर वह व्यक्ति जिम्मेदार है जिसे लगता है कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार से ज्यादा महत्वपूर्ण धार्मिक मुद्दे हैं, आज हम इस कोट के साथ पेरियार जी को याद करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।