1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, बताया गया भावी PM, लिखा है- बदला यूपी, बदलेंगे देश

कांग्रेस से विवाद के बीच अखिलेश यादव की लगी होर्डिंग, बताया गया भावी PM, लिखा है- बदला यूपी, बदलेंगे देश

 Reported By: Ruchi Kumar, Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 23, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 01:06 pm IST

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव की होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ये होर्डिंग लगाई गई है।

अखिलेश यादव को बताया गया देश का भावी प्रधानमंत्री- India TV Hindi
अखिलेश यादव को बताया गया देश का भावी प्रधानमंत्री

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की होर्डिंग-पोस्टर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं। होर्डिंग में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर होर्डिंग लगाई गई है, जिसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। एक होर्डिंग में लिखा है, दिल्ली का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। एक अन्य होर्डिंग में लिखा है, बदला है यूपी बदलेंगे देश। समाजवादी पार्टी (SP) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जन्मदिन की बधाई देते हुए अखिलेश यादव को "देश का भावी प्रधानमंत्री" बताया है।

कांग्रेस और सपा में विवाद 

सपा मुख्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर-होर्डिंग चर्चा का विषय इसलिए भी बन गया है, क्योंकि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तनातनी सामने आई है। मामला इस कदर आगे बढ़ा कि अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। ऐसे में अखिलेश यादव का ये पोस्टर काफी कुछ कह रहा है। कहा ये भी जा रहा है कि इस तरीके की होर्डिंग से बीजेपी को घेरने का प्लान है।

अखिलेश यादव को बताया गया देश का भावी प्रधानमंत्री
Image Source : INDIATVअखिलेश यादव को बताया गया देश का भावी प्रधानमंत्री

सपा प्रवक्ता ने क्या कहा?

पोस्टर्स लगाने को लेकर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को है, लेकिन उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। आज, पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता प्रार्थना कर रहे हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बनें और लोगों की सेवा करें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।