1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रहे एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

UP: संदिग्ध खालिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जा रहे एम्बुलेंस का एक्सीडेंट

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 25, 2024 10:54 am IST,  Updated : Dec 25, 2024 11:05 am IST

संदिग्ध खालिस्तानी आतंकियों के शव को लेकर जा रही एंबुलेंस यूपी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आतंकियों का शव वाहन ले जा रहा एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त- India TV Hindi
आतंकियों का शव वाहन ले जा रहा एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त Image Source : FILE PHOTO

रामपुर: यूपी पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक अज्ञात वाहन ने एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मुठभेड़ में मारे गए 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' के तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव पंजाब ले जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात रामपुर बाईपास पर हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद शवों को दूसरे वाहन में ले जाया गया।

रामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर रात तीन संदिग्ध आतंकवादियों के शव को पीलीभीत से पंजाब ले जा रही एम्बुलेंस को रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से दूसरी एम्बुलेंस में ले जाया गया।

पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक संयुक्त अभियान में सोमवार को पीलीभीत के पूरनपुर में एक मुठभेड़ के दौरान गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।