1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद बोले- बीजेपी कहती थी, हम राम को लाए हैं, लेकिन राम का आशीर्वाद मुझे मिला

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद बोले- बीजेपी कहती थी, हम राम को लाए हैं, लेकिन राम का आशीर्वाद मुझे मिला

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 23, 2024 08:51 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 08:55 pm IST

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी कहती थी, हम राम को लाए हैं, लेकिन राम जी का आशीर्वाद मुझे मिला। अवधेश ने कहा, ये सरकार किसी भी परीक्षा को बिना लीक हुए नहीं करा पा रही है।

Awadhesh Prasad- India TV Hindi
अवधेश प्रसाद Image Source : FILE

अयोध्या: समाजवादी पार्टी के नेता और अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भगवान राम की कृपा से हम चुने गए हैं, अब शपथ लेंगे। बीजेपी कहती थी, हम राम को लाए हैं, लेकिन राम जी का आशीर्वाद मुझे मिला।'

पेपर लीक पर साधा निशाना

अवधेश ने कहा, 'ये सरकार किसी भी परीक्षा को बिना लीक हुए नहीं करा पा रही है। आप यूपी में भी देख लीजिए या अब नीट में देख लीजिए। किसी भी देश के हीरे जवाहरात उसके युवा होते हैं। उनका भविष्य खराब नहीं किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि अवधेश प्रसाद अयोध्या के विधायक थे और उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। अयोध्या का सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

हालही में अवधेश प्रसाद ने कहा था, 'अयोध्या किसी की बपौती नहीं, प्रभु श्री राम की धरती है। असली रामभक्त तो हम हैं, हम से बड़ा कोई रामभक्त हो नहीं सकता। अयोध्या की देवतुल्य जनता ने घमंडी लोगों को हराया है।'

यूपी में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े अयोध्या से सामने आए थे। अयोध्या में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद 54,567 वोटों से जीते थे। उन्हें कुल 5,54,289 वोट मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार लल्लू सिंह को 4,99,722 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के सच्चिदानंद पांडे रहे, उन्हें 46,407  वोट मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।