1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को महिला आयोग में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें सभी सदस्यों की पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को महिला आयोग में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें सभी सदस्यों की पूरी लिस्ट

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Sep 03, 2024 09:55 pm IST,  Updated : Sep 03, 2024 10:42 pm IST

यूपी सरकार ने अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है जबकि बबिता चौहान यूपी महिला आयोग नई अध्यक्ष बनाई गई हैं।

अपर्णा यादव- India TV Hindi
अपर्णा यादव Image Source : FILE-PTI

 लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को राज्य महिला आयोग में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है जबकि बबिता चौहान यूपी महिला आयोग नई अध्यक्ष बनाई गई हैं। इसके अलावा चारु चौधरी को भी राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, इन सभी की नियुक्ति एक साल या राज्य सरकार के अगले आदेश तक के लिए की गई है। मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव जनवरी 2022 में बीजेपी में शामिल हुई थीं।

 

महिला आयोग के सदस्यों के नाम का ऐलान

इसके अलावा सरकार ने यूपी महिला आयोग की सदस्यों के नाम का भी ऐलान किया है। 25 महिलाओं को राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। 25 सदस्यों का भी कार्यकाल एक साल या सरकार के अगले तक के लिए किया गया है।

राज्य महिला आयोग की सदस्यों की लिस्ट

  1.  हिमानी अग्रवाल,मेरठ
  2. सुनीता श्रीवास्तव, बलिया
  3. अंजू प्रजापति,लखनऊ
  4. पूनम द्विवेदी, कानपुर
  5. अनीता गुप्ता, कानपुर
  6. अनुपमा सिंह लोधी, झांसी
  7. सुजीता कुमारी, लखीमपुरी खीरी
  8. मीना कुमारी, अलीगढ़
  9. नीलम प्रभात, मिर्जापुर
  10. गीता बिंद, लपरी गांव, जौनपुर
  11. गीता विश्वकर्मा, प्रयागराज
  12. पुष्पा पांडे, बरेली
  13. डॉ. प्रियंका मौर्य, लखनऊ
  14. मीनाक्षी भराला, मेरठ
  15. ऋतु शाही, लखनऊ
  16. सुनीता सैनी, रामपुर
  17. एकता सिंह, लखनऊ
  18. अर्चना पटेल, ललितपुर
  19. जनक नंदिनी, संतकबीरनगर
  20. प्रतिभा कुशवाह, कौशांबी
  21. रेणु गौर, कासगंज
  22. मनीषा अहलावत, मेरठ
  23. अवनी सिंह, बिजनौर
  24. सपना कश्यप, सहारनपुर
  25. संगीता जैन (अन्नू) बिजनौर

सरकार ने जारी किया अधिसूचना

लिस्ट

बता दें कि बबीता चौहान आगरा में बीजेपी की बड़ी नेता मानी जाती हैं। वह प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हैं। राज्य महिला आयोग में कई जिलों से महिला नेताओं को शामिल किया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।