1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: खेत की मिट्टी, भूसे और उपलों से निकाली गई 4 करोड़ से ज्यादा की रकम, ATM लूटकांड का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

VIDEO: खेत की मिट्टी, भूसे और उपलों से निकाली गई 4 करोड़ से ज्यादा की रकम, ATM लूटकांड का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

 Published : Apr 07, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Apr 07, 2025 02:53 pm IST

एटीएम लूटकांड का बागपत पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4.62 करोड़ की लूटी हुई रकम भी बरामद की गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
तीन आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एटीएम लूटकांड में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एटीएम से 5.26 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। इस गबन की जांच में बागपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अब तक कुल 4.62 करोड़ रुपये की बरामदगी की है, जो गबन की गई कुल राशि का लगभग 90 प्रतिशत है। ये सारी रकम खेतों, भूसे और उपलों से बरामद की गई है।

खेत, भूसे और उपलों में छिपाया पैसा

एटीएम लूटकांड में शामिल मुख्य आरोपी गौरव, रॉकी और मनीष को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी एटीएम में कैश डालने का काम करते थे। इन्होंने ने ये करोड़ों रुपया गबन किया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बरामद की गई रकम को सुरंग बनाकर घर और खेत में गाड़ा गया था। कुछ जगहों पर पैसे भूसे और उपलों के नीचे छुपाए गए थे ताकि किसी को सक न हो।

आरोपी गुड्डू के पास से भी मिली लूटी गई रकम

पुलिस ने गौरव के ठिकाने से 2.31 करोड़, रॉकी से 2.29 करोड़ और मनीष की निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त पहले से गिरफ्तार एक अन्य आरोपी रोहित उर्फ गुड्डू से भी 63,600 रुपये पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। 

चंडीगढ़ पुलिस ने भी किया मामले का पर्दाफाश

बड़ौत कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, साइबर सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ है। इस प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस के भी शामिल होने की बात सामने आई है। मामले में डीसीसी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और यह स्पष्ट किया कि जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

गिरफ्तारी के बाद की जा रही है कानूनी कार्रवाई

रॉकी और गौरव एटीएम में कैश डालने का काम करते थे। दोनों आरोपियों के पास से करोड़ों रुपया बागपत जिले के आरिफपुर खेड़ी गांव से बरामद हुआ है। पुलिस ने गौरव, रॉकी और मनीष को गिरप्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- पारस जैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।