1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवैध हथियार के साथ रीलबाजी पड़ी भारी, फॉलोअर्स के लालच में बनाया था वीडियो! एक्शन में आई पुलिस

अवैध हथियार के साथ रीलबाजी पड़ी भारी, फॉलोअर्स के लालच में बनाया था वीडियो! एक्शन में आई पुलिस

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 07, 2026 09:45 am IST,  Updated : Mar 07, 2026 09:49 am IST

बागपत के युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवैध हथियार के साथ रील बनाता हुआ दिखा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

बागपत में युवक की अवैध...- India TV Hindi
बागपत में युवक की अवैध हथियार के साथ रील बनाने के वीडियो की जांच पुलिस कर रही है। Image Source : REPORTERS INPUT

Baghpat Youth Weapon Video Viral: यूपी में बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन युवक असलहे के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने लगा है। ताजा मामला राजपुर खामपुर गांव का सामने आया है, जहां एक युवक का हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

असलहे के साथ वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के अनुसार, राजपुर खामपुर गांव निवासी बादल नाम का युवक अपने हाथों में असलहा लिए हुए वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए वीडियो बनाने का आरोप

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बन गया और लोगों में भी दहशत देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और फोटो डालने का चलन बढ़ता जा रहा है। युवक लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे हथियार की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया है।

अवैध हथियार के प्रदर्शन पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में युवक की तरफ से अवैध रूप से हथियार का प्रदर्शन करना पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

(इनपुट-पारस जैन)

ये भी पढ़ें- कुत्ते के पेशाब करने पर हुई मारपीट, व्यायाम कर रहे वरिष्ठ नागरिकों ने शख्स को पीटा; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।