1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में गंदे नाले के पानी से धोए जा रहे थे केले, कोल्ड स्टोरेज में रखकर बिक्री का आरोप

गाजियाबाद में गंदे नाले के पानी से धोए जा रहे थे केले, कोल्ड स्टोरेज में रखकर बिक्री का आरोप

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Aug 06, 2026 06:13 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 06:13 pm IST

गाजियाबाद के लोनी में गंदे नाले के पानी में केले धोने और उसे बेचने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। मामला काफी गंभीर माना जा रहा है।

case of washing bananas with drain water has come to light in Ghaziabad.- India TV Hindi
गाजियाबाद में नाले के पानी से केले धोने का मामला सामने आया है। Image Source : REPORTER INPUT

खाद्य पदार्थों को गंदे पानी में धोने और फिर उन्हें बेचने के कई मामले अपने देखे और सुने होंगे। इसको लेकर एक्शन भी लिया गया, लेकिन इसके बाद भी ये काम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं। अब एक नया मामला गाजियाबाद के लोनी में सामने आया है। इसका भी वीडियो वहां के ही एक युवक बना लिया है और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र भी दिया है। 

लोनी के प्रशांत बिहार में नाले के पानी में धोए जा रहे थे केले

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रशांत बिहार इलाके में नाले के गंदे पानी से केले धोने और उन्हें बाजार में बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में वहां के ही रहने वाले सम्राट पृथ्वी सिंह की ओर से लोनी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत पत्र दिया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई इस संबंध में नहीं की गई है।

दूषित व असुरक्षित खाद्य पदार्थ खाने से खराब होती है सेहत

शिकायतकर्ता सम्राट पृथ्वी सिंह के अनुसार छह अगस्त की सुबह उन्होंने स्वयं देखा कि कुछ लोग गंदे नाले के पानी में केलों की पेटियां डुबोकर धो रहे थे। इसके बाद उन केलों को वाहनों में लादकर प्रशांत बिहार स्थित एक घरेलू क्षेत्र में संचालित कोल्ड स्टोरेज में रखा गया। यहां से उन्हें बाजार में बेचने की तैयारी थी। आरोप है कि इस प्रकार दूषित व असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने से आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

सावन के महीने में इस तरह के काम से धार्मिक आस्था को भी लगती है ठेस

शिकायत में यह भी कहा गया है कि सावन के पवित्र महीने में इस तरह का कृत्य कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि प्रशांत बिहार स्थित उक्त कोल्ड स्टोरेज की गहन जांच की जाए। साथ ही इस कृत्य में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। देखना है कि पुलिस कुछ एक्शन लेती है या नहीं। 

गाजियाबाद से जुबैर अख्तर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

कांवड़िया बनकर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 8 घंटे में खुलासा

VIDEO: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 24 दिन में ही कई गड्ढे, दावा- मरम्मत को सुखाने के लिए लगाए गए पंखे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।