1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दहेज का आरोप लगाकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूल्हे का दावा, मोटा होने की वजह से लड़की ने 7 फेरे लेने से किया इनकार-VIDEO

दहेज का आरोप लगाकर दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूल्हे का दावा, मोटा होने की वजह से लड़की ने 7 फेरे लेने से किया इनकार-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 15, 2025 08:00 am IST,  Updated : Dec 15, 2025 08:10 am IST

दूल्हे ने बंधक बनाने और लूटपाट का भी आरोप लगाया है। दूल्हे का दावा है कि समझौते के लिए 50 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों की शिकायत पर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

दूल्हे की टूटी शादी- India TV Hindi
दूल्हे की टूटी शादी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक दुल्हन ने दहेज की डिमांड की बात सामने आने पर बारात को वापस लौटा दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। इस पूरे प्रकरण के दौरान दूल्हे ने अपनी बात कही है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। दूल्हे का कहना है कि उसने किसी प्रकार का कोई दहेज नहीं मांगा था, कोई गाड़ी की डिमांड नहीं की गई थी बल्कि दुल्हन ने ही दूल्हे पर बॉडी सेम की बात कह कर शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

जानिए दूल्हा और दुल्हन ने क्या लगाए आरोप

दुल्हन के परिवार की ओर से यह शर्त रखी गई की एक मकान दुल्हन के नाम पर रजिस्ट्री करानी होगी। यह बात जब दुल्हन पक्ष की ओर से रखी गई तो लड़के पक्ष की ओर से दूल्हे ने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन की ओर से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ने की बात कही गई थी लेकिन इस पूरे मामले में अब दूल्हे ने भी और लड़के के परिवार के लोगों ने भी अपनी बात रखी है। अपना पक्ष रखा है। दुल्हन पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

मई महीने में हुई थी सगाई

बता दें कि बरेली के थाना कैंट इलाके के सदर बाजार के रहने वाले मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी करीब 8 महीने पहले नई बस्ती प्रेम नगर के रहने वाले ऋषभ के साथ तय हुई थी। बताया जा रहा है कि मई माह में सगाई की थी। दो दिन पहले शादी थी।

सोने के जेवरात और मोबाइल फोन छीने गए- दुल्हन पक्ष

लड़का पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि रात में बारात आने के बाद और दरवाजा की रसम के दौरान लड़की पक्ष की ओर से अचानक से तरह-तरह की शर्तें रख दी गईं और बारात कैंसिल कर दी गई। दहेज उत्पीड़न नगदी और गाड़ी मांगने की बात झूठी है। परिवार की ओर से किसी प्रकार की डिमांड नहीं की गई थी। इसके अलावा परिवार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि परिवार के कुछ लोगों के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन छीन लिए गए थे। 

दुल्हन पक्ष की ओर से पैसो की डिमांड

युवक ने दुल्हन पक्ष पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है की दुल्हन पक्ष की ओर से लगातार पैसों की डिमांड की जा रही है। घर की डिमांड की जा रही है, जब इन शर्तों को नहीं माना तो दहेज की बात कह कर के रिश्ते को जानबूझकर तोड़ा गया है। दहेज उत्पीड़न के नाम पर शादी तोड़ी गई है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विकास साहनी की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।