1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले गए डीएम

यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के बदले गए डीएम

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 02, 2023 11:08 pm IST,  Updated : Sep 02, 2023 11:53 pm IST

शुक्रवार को नौ जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के बाद अब योगी सरकार ने 6 और जिलों के भी डीएम बदल दिए हैं।

यूपी में फिर कई जिलों...- India TV Hindi
यूपी में फिर कई जिलों के बदले गए डीएम Image Source : FILE

लखनऊ: शुक्रवार के बाद अब शनिवार को भी उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बार फिर कई बड़े जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को भी कई जिलों के डीएम बदले गए थे। जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने प्रयागराज, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, हमीरपुर और महोबा में नए जिलाधिकारियों कि तैनाती की है।

इन्हें बनाया गया है इन जिलों का नया डीएम 

सरकार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को प्रयागराज का नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। इसके साथ ही आगरा में भानु चंद्र गोस्वामी को जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मानवेंद्र सिंह को मुरादाबाद का नया डीएम बनाया गया है। इसके साथ ही शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वहीं राहुल पाण्डेय को हमीरपुर कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा महोबा में मृदुल चौधरी को नया डीएम बनाकर भेजा गया है।

शुक्रवार को यहां किया गया था बदलाव 

इससे पहले शुक्रवार को योगी सरकार ने बस्ती की डीएम प्रियंका रंजन को अब मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी थी। वहीं मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती का नया डीएम बनाया गया था। इसके साथ ही ललितपुर के जिलाधिकारी आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया था। इसके साथ ही अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाकर भेजा गया था। 

वहीं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर को संतकबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा बिजनौर के मौजूदा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को कुशीनगर का नया डीएम बनाकर भेजा गया था। इसके आलावा रामपुर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को बिजनौर का डीएम बनाया गया था। वहीं एटा के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर का डीएम बनाया गया था। इसके साथ ही प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।