1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संजीव जीवा शूटआउट केस में बड़ा खुलासा, अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग के चलते हुई हत्या

संजीव जीवा शूटआउट केस में बड़ा खुलासा, अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग के चलते हुई हत्या

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 08, 2023 09:41 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 09:49 am IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपराध की दुनिया में वर्चस्व के चलते संजीव जीवा की हत्या की गई।

संजीव जीवा की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस- India TV Hindi
संजीव जीवा की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस Image Source : पीटीआई

लखनऊ : मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा शूटआउट केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगवार के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पता चला है कि अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग के चलते संजीव जीवा की हत्या कराई गई है। इसमें शक की सुई एक बार फिर सुनील राठी की तरफ उठ रही है। गैंगेस्टर सुनील राठी से संजीव जीवा की पुरानी अदावत रही है। संजीव जीवा मुन्ना बजरंगी का करीबी था और इसलिए सुनील राठी से उसकी पुरानी अदावत रही है। 

सुनील राठी से थी पुरानी अदावत

बता दें कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या कराने का आरोप भी सुनील राठी पर है। 9 जुलाई 2018 को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पश्चिमी यूपी में सुनील राठी और संजीव जीवा गैंग में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई थी। संजीव जीवा की हत्या का आरोपी के सुनील राठी गैंग के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स करीब 3 महीने पहले मुंबई में रहते हुए सुनील राठी गिरोह के संपर्क में आया था।

एक महीने से घरवालों के संपर्क में नहीं था आरोपी

जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से आरोपी अपने घरवालों के संपर्क में नही था।बताया जाता है कि लखनऊ कोर्ट की रेकी और हत्या की प्लानिंग करने के चलते आरोपी पिछले एक महीने से गायब था। इस बीच एसआईटी की टीम ने कल देर रात घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।