Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, 40 घायल

यूपी: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, 40 घायल

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Aug 25, 2025 06:59 am IST, Updated : Aug 26, 2025 06:56 am IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

यूपी के कासगंज में हादसा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER यूपी के कासगंज में हादसा

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं, सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक धान की भूसी लादकर जा रहा था और अनियंत्रित हो गया था।

हादसे के बाद डीएम-एसएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना देर रात 02.10 बजे की है। पुलिस ने बताया कि थाना अरनिया क्षेत्रान्तर्गत अरनिया बाईपास (बुलन्दशहर-अलीगढ़ बोर्डर) पर एक्सीडेन्ट होने की सूचना प्राप्त हुई।

इस वजह से हुआ हादसा

हादसे का पता चलते ही अरनिया पुलिस व आसपास की थाना पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि ट्रैक्टर-ट्राली को डबल डेकर बनाया गया था जिसमें कुल 61 व्यक्ति सवार होकर ग्राम रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज से जहारपीर (राजस्थान) धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस टक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। घटना में करीब 40 लोग घायल हैं और 11 लोगों की मृत्यु हो गयी है।

पुलिस द्वारा घायलों को उचित माध्यम से कैलाश खुर्जा, सीएचसी जटिया व सीएचसी मुनि अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया है जिसमें गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वर्तमान में 10 घायलों का मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ व 10 घायलों का जिला अस्पताल बुलन्दशहर तथा अन्य 23 घायलों का कैलाश अस्पताल खुर्जा में इलाज चल रहा है। घायलों में दो लोगों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

 

मृतकों के नाम पता-

01.ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज (ट्रैक्टर चालक) 
02.रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04.घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
05. मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
06.शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
07.योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
 

घायलों के नाम पता-
01. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
02. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
03. प्रिंस पुत्र विनोद(उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
04. मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
05. दिव्या पुत्री राजीव(उम्र-14 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
06. शकुंतला पत्नी अजीत( उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
07. पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
08. मुस्कान पुत्री राजू(उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
09. रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद
10. जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष)  निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
12. कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
14. आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
16. रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
17. आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
18. संध्या पुत्री सुरेन्द्र(उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
19. कन्छा पत्नी रामसहाय(उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
20. रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान(उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायूँ
22. भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा 
24. सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया थाना सोरों जनपद कासगंज
25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
26.मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर थाना सोरों जनपद कासगंज
27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
28. गनेश पुत्र वीरफल(उम्र-28 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
29. जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
30. खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
32. भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
33. सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
34. विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
36. नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
37. अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
40. पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज
41. रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूँ
42. संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंज
43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज

(बुलंदशहर से वरुण शर्मा की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement