1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुआ की तकरार पर बबुआ का प्यार? मायावती ने गिरगिट कहा तो अखिलेश ने दिया ये जवाब

बुआ की तकरार पर बबुआ का प्यार? मायावती ने गिरगिट कहा तो अखिलेश ने दिया ये जवाब

 Reported By: Deepak Nirbhay Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 16, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Jan 16, 2024 07:29 pm IST

लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियां एकजुट होने की कोशिश में लगी हैं। बसपा को भी विपक्षी गठबंधन में लाए जाने की कवायद है लेकिन पार्टी प्रमुख मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा और उन्हें गिरगिट कह डाला। अखिलेश ने जो जवाब दिया, जानिए-

akhilesh yadav and mayawati- India TV Hindi
अखिलेश यादव और मायावती Image Source : FILE PHOTO

बाराबंकी: बसपा प्रमुख मायावती के गिरगिट वाले बयान पर सपा प्रमुखअखिलेश यादव ने दिया जवाब। अखिलेश ने कहा कि मायावती पर राजनीतिक दबाव है और वह किसी और के दबाव में रंग बदलने वाली बात कर रही हैं। हमने  बसपा प्रमुख को सम्मान दिया, सपा अब पीडीए को सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। हम लगातार इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और दूसरे दलों को जोड़ने की कोशिशें करते रहेंगे। भाजपा भगवान श्रीराम को कब्जे में करना चाहती है और इस चुनाव में हमारे लिये पीडीए ही भगवान है। पीडीए हमारे साथ है तो हमें किसी का डर नहीं, इस बार पीडीए ही भाजपा को उत्तर प्रदेश से हटाएगी।

बुआ की तकरार पर बबुआ का प्यार?

अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कहा, "...समाजवादियों ने हमेशा सम्मान देने का काम किया है... मुझे वह समय याद है जब समाजवादियों ने संकल्प लिया था कि देश की प्रधानमंत्री उस वर्ग से हो जिन्होंने समाज की तमाम बुराइयों का सामना किया है। समाजवादी पार्टी तो प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रही थी और हमने उसपर काम भी किया है... हम PDA यानि आधी आबादी के सम्मान की बात कर रहे हैं और वे रंग बदलने की बात कह रही है, शायद उनपर कोई दबाव है जिसकी वजह से वे ऐसा कह रही हैं।"

देखें वीडियो

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जम कर निशाना साधा और कहा कि यह नया साल सिर्फ नया साल नही होगा,यह परिवर्तन का साल होगा। जो लोग 2014 में आये थे उनको हटाने का वर्ष आ गया है। अब हमें सोचना पड़ेगा कि जो लोग पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता में हैं आखिर उन्होंने हमें दिया क्या है।

केंद्र सरकार पर अखिलेश का तंज-दिया क्या है लोगों को

सपा प्रमुख ने कहा कि अब तक गरीब के साथ इतना अन्याय नहीं हुआ होगा जो इन सरकारों में होने जा रहा है। लोग देश को विश्व गुरु बनाने का सपना देख रहे हैं वो लोग संकल्प दिला रहे हैं कि हम विकसित भारत बना देंगे, जो हम आंकड़ो में देख रहे हैं यह हमारे किसान और नौजवान बैठे हैं। यह देश तभी विश्व गुरु होगा जब हमारा किसान खुशहाल होगा। हमारे देश का किसान चाहे कुछ भी पैदा कर ले लेकिन सरकार किसान को लाभकारी मूल्य नही दे पा रही है। एन0सी0आर0बी के जो आंकड़े आये हैं ,वो बताते हैं कि 2014 से अब तक 1लाख किसानों ने आत्महत्या की है। जिस देश मे 1 लाख किसान आत्महत्या की हो वो देश मे कैसे खुशहाल होगा।

चीन की बात पर ये लोग चुप हो जाते हैं

अखिलेश ने कहा ये लोग जानते हैं अगर चीन से कभी मुकाबला हुआ तो बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, भाजपा की गलत नीतियों के कारण हमारी सीमाओ के अंदर चीन की घुसपैठ हो गयी हैं। हमेशा पाकिस्तान की बात होती हैं चीन की नहीं। जहां पाकिस्तान दुश्मन हैं वहीं चीन उससे बड़ा दुश्मन है। अगर भारत की ज़मीन को पाकिस्तान छीनना चाहता है तो अगर हम सही देखे तो चीन ने हमारी ज़मीन छीन ली हैं। लद्दाख़ हो या दूसरा हिस्सा हो चीनी सेना घुस कर आगे आ गयी है। भारत सरकार चुप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।