1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: देवबंद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, तीन कर्मचारियों के चीथड़े उड़े, रेस्क्यू अभियान जारी

VIDEO: देवबंद पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त, तीन कर्मचारियों के चीथड़े उड़े, रेस्क्यू अभियान जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2025 10:25 am IST,  Updated : Apr 26, 2025 12:09 pm IST

सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है। विस्फोट में कई लोगों के चीथड़े उड़ गए।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त- India TV Hindi
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पूरी बिल्डिंग ध्वस्त Image Source : INDIA TV

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि वहां काम करने वाले तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट की आवाज़ कई किलोमीटर तक सुनाई दी। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री मलबे के ढेर में तब्दील हो गई।

विस्फोट में तीन लोगों की मौत

सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के निहालखेड़ी गांव में पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट हो गया। फैक्ट्री का नाम ईगल बताया जा रहा है। यहां पर काम करने वालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। शनिवार की सुबह 6:30 बजे इस फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। तीन युवक अंदर मौजूद थे। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर मौजूद तीनों युवकों के चौथड़े उड़ गए और उनके अंग पूरी तरह बिखर गए। यह विस्फोट दूर-दूर तक सुनाई दिया। 

फैक्ट्री से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार

डीएम मनीष बंसल का कहना है कि इस फैक्ट्री में काम के समय तीन लोग मौजूद थे। वह हादसे का शिकार हुए हैं। इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस फैक्ट्री से संबंधित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाया हुआ है डीएम और एसएसपी मौके पर हैं। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।

फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के चिथड़े उड़े

जो वीडियो सामने आए हैं उसमें देखा जा सकता है कि मानव शरीर के कुछ अंग हादसे वाली जगह के पास बिखरे हुए थे। कुछ लोगों के हाथ और पैर बिखरे दिखे गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है। 

 

विस्फोट की आवाज दो किमी तक सुनाई दी

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट इतनी तेज थी कि आवाज दो किमी दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोगों के चीथड़े घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक बिखरे हुए थे। एक व्यक्ति के हाथ का पंजा भी कटा हुआ मिला है। फैक्ट्री के इलाके को सील कर दिया गया है और रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

 रिपोर्ट- खालिद हसन, सहारनपुर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।